{"_id":"5be7396fbdec2269945ca943","slug":"81541880175-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठगोदाम से रानीबाग चुंगी तक तीन घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काठगोदाम से रानीबाग चुंगी तक तीन घंटे जाम
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। त्योहारी सीजन के बाद शनिवार और रविवार को सार्वजनिक अवकाश से नैनीताल रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से काठगोदाम से रानीबाग चुंगी तक तीन घंटे तक वाहनों के पहिये थम गए। इससे कई यात्रियों की ट्रेन और बसें छूट गईं।
शनिवार को नैनीताल से आने और जाने वाले वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। गुलाबघाटी के पास वाहनों का जाम लग गया। शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक वाहन जाम में रेंगते ही रहे। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया। वहीं जाम लगने से कई यात्रियों की दून एक्सप्रेस छूट गई। वहीं कइयों की बरेली समेत अन्य रूटों की बसें छूट गईं। जाम से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।