{"_id":"5bc8f076bdec226997412e9b","slug":"81539895414-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन छह लोगों ने खरीदे मेयर के लिए नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन छह लोगों ने खरीदे मेयर के लिए नामांकन पत्र
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
neta ji
हल्द्वानी। नामांकन पत्रों की बिक्री के दूसरे दिन छह लोगों ने मेयर पद के लिए नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन पत्र खरीदने वालों में शहर के दो प्रमुख कांग्रेसी नेता भी शामिल हैं।
मेयर पद के लिए नामांकन पत्र खरीदने वालों में ललित मोहन डालाकोटी, प्रदीप सिंह बिष्ट, अब्दुल मतीन सिद्दीकी, ललित जोशी, भूपेंद्र अग्रवाल, गौरव गुप्ता शामिल थे। बुधवार को तीन लोगों ने मेयर पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा था। गुरुवार को नामांकन पत्र खरीदने वालों में ललित जोशी, अब्दुल मतीन सिद्दीकी कांग्रेस से जुड़े हैं।
वार्ड 29 और 30 के लिए बिके सबसे अधिक नामांकन पत्र
हल्द्वानी। वार्ड 29 और वार्ड 30 के लिए सबसे अधिक 11-11 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। इन दोनों वार्डों में दो दिन में 22 नामांकन पत्र बिक चुके हैं। दूसरे दिन 60 वार्डों के लिए 173 नामांकन पत्र बिके। निकाय चुनाव में इस बार पार्षद के लिए दावेदारों की संख्या में इजाफा हो सकता है। एआरओ धनपत कुमार ने बताया कि दो दिन में 252 पर्चे बिक चुके हैं।