फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अतिक्रमण अभियान को झटका, नहीं शुरू हुई वीडियोग्राफी

अतिक्रमण अभियान को झटका, नहीं शुरू हुई वीडियोग्राफी

Fri, 20 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण अभियान को झटका, नहीं शुरू हुई वीडियोग्राफी
हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की तैयारियों को पहले दिन ही झटका लग गया है। नगर निगम को बृहस्पतिवार से अवैध कब्जों की वीडियोग्राफी करनी थी, जिसका काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

पिछले दिनों सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने शहर के व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर 23 जुलाई से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना था कि अभियान शुरू करने से पहले चार दिन तक नगर निगम द्वारा बाजारों में हुए अतिक्रमण की वीडियोग्राफी की जाएगी। यह चार दिन व्यापारियों को खुद अतिक्रमण हटाने के लिए दिए जाएंगे और उसके बाद दो बार चालान करने के बाद अतिक्रमणकारी की दुकान सील कर दी जाएगी। वीडियोग्राफी का जिम्मा नगर निगम को सौंपा था पर नगर निगम वीडियोग्राफी का काम शुरू नहीं कर सका है। सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान ने बताया कि गुरुवार को नगर निगम के अधिकतर कर्मचारी कूड़ा निस्तारण से संबंधित कार्यों में व्यस्त थे। अब शुक्रवार से वीडियोग्राफी का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed