फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मसूरी विधायक गणेश जोशी की प्रेस वार्ता

मसूरी विधायक गणेश जोशी की प्रेस वार्ता

Fri, 29 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मसूरी विधायक गणेश जोशी की प्रेस वार्ता
हल्द्वानी। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने कहा कि देश की सीमा पर शहीद होने वाले सैनिक के परिवार में से एक आश्रित को शैक्षिक योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी दी जाएगी। 220 शहीदों के अनाथों को उपनल से होने वाली भर्ती में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को वीरता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कई घोषणाएं की थीं। उन्हीं घोषणाओं के शासनादेश जारी हो गए हैं। अब सैनिकों को छुट्टी में आने पर सरकारी काम के लिए डीएम, एसडीएम के चक्कर नहीं काटने होंगे। सैनिकों के काम के लिए ओसी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। हर विकास खंड में एक मिलन केंद्र बनाया जाएगा। इस बाबत शासनादेश जारी हो गया है। वहीं डेकोरेशन पदक की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर 10-15 हजार रुपये कर दिया गया है। एक मुश्त राशि दो लाख रुपये तय की है। उन्होंने कहा कि कोसी में पेयजल लाइन के लिए 47 करोड़ की मंजूरी दे दी गई है। सैनिकों और पूर्व सैनिकों के बच्चों के छात्रावास के लिए हल्द्वानी और फतेहपुर में जमीन तलाशी गई है। इस दौरान कर्नल बीडी कांडपाल, नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, नगर मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय, कर्नल नक्षत्र भंडारी, मेजर बीएस रौतेला, सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


केदारनाथ बदरीनाथ में बनेेंगे सैनिक विश्राम गृह
हल्द्वानी। राज्य सरकार केदारनाथ और बदरीनाथ में सैनिकों के लिए विश्राम गृह बनाने की तैयारी में है। जल्द ही वीर चक्र शृंखला के पदक धारी और युद्ध में घायल दिव्यांग सैनिक भी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर भी साधा निशाना
हल्द्वानी। विधायक जोशी ने कहा कि जब मुखिया खराब हो तो नेताओं से क्या उम्मीद करें। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को घोषणाएं करने वाला करार दिया। कहा कि सेनाध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी करने से तक कांग्रेस नेता बाज नहीं आ रहे हैं।


सेना की मदद से लगाए अखरोट, चिल्गोजे के दो लाख पौधे
हल्द्वानी। विधायक गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश की ज्वलंत समस्या पलायन को रोकने के लिए सेना को भागीदार बनाया है। पहाड़ी इलाकों में सेना की मदद से अखरोट, चिल्गोजे के दो लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed