फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   श्रम विभाग के प्रथम चरण के सर्वे में करीब डेढ़ हजार घरेलू नौकर

श्रम विभाग के प्रथम चरण के सर्वे में करीब डेढ़ हजार घरेलू नौकर

Thu, 26 Apr 2018 02:10 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
श्रम विभाग के प्रथम चरण के सर्वे में करीब डेढ़ हजार घरेलू नौकर
labour party uk logo
हल्द्वानी। श्रम विभाग द्वारा घरों में काम करने वाले कर्मचारियों का सर्वे किया जा रहा है। विभाग के प्रथम चरण के सर्वे में कुमाऊं मंडल के छह जिलों में करीब 1500 घरेलू कर्मचारी चिन्हित किए गए हैं। सर्वे कई चरणों में चलेगा। सर्वे की रिपोर्ट श्रम विभाग द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की जानी है।
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के हितों के लिए असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा कानून 2008 पारित किया गया था। इस कानून के हिसाब से राज्य सरकारों को भी अपने यहां असंगठित कर्मकारों की सामाजिक सुरक्षा कानून लागू करने की व्यवस्था करनी थी लेकिन इस दिशा में राज्य सरकारों ने कोई खास रुचि नहीं ली। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों से असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा कानून 2008 के तहत अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। इससे शासन एवं श्रम विभाग में खलबली मची है तथा घरेलू कर्मकारों को चिन्हित करने को श्रम विभाग द्वारा सर्वे शुरू किया है। बताते हैं कि असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा कानून 2008 के अंतर्गत घरेलू कर्मचारियों का पंजीयन जिला प्रशासन द्वारा किए जाने की व्यवस्था है तथा इसमें जितने भी घरेलू कर्मचारी पंजीकृत होंगे उन्हें सामाजिक सुरक्षा के तहत कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने हैं। इसके लिए राज्य स्तरीय श्रम कर्मकार कल्याण बोर्ड भी है जिसके अध्यक्ष श्रम मंत्री हैं। कुमाऊं मंडल के उपश्रमायुक्त अनिल पेटवाल ने बताया कि मंडल के सभी छह जिलों में घरेलू कर्मचारियों का सर्वे किया जा रहा है। प्रथम चरण के सर्वे में करीब डेढ़ हजार घरेलू कर्मचारी चिन्हित हुए हैं। यह सर्वे अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed