{"_id":"5adf94c14f1c1ba1098b64d6","slug":"81524602049-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल की तर्ज में अब आंचल भी विज्ञापन से कमाएगा पैो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल की तर्ज में अब आंचल भी विज्ञापन से कमाएगा पैो
Updated Wed, 25 Apr 2018 02:18 AM IST
विज्ञापन
synthetic milk, mewat
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अब आंचल ब्रांड के दुग्ध उत्पादों के पैकेटों पर कंपनियों का विज्ञापन नजर आएगा। उत्तराखंड सहकारी दुग्ध संघ जल्द बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव लाएगा। भोपाल भी ठीक इसी तर्ज पर अपने दुग्ध संघों को और अधिक मजबूत कर पाया है।
उत्तराखंड सहकारी दुग्ध संघ की ओर से चार सदस्यीय टीम साफ्टवेयर की जानकारी लेने तीन से छह अप्रैल तक भोपाल भेजी गई थी। टीम ने भोपाल के बाजार का सर्वे भी किया। इस दौरान टीम ने देखा कि वहां के दुग्ध संघ और प्राइवेट दूध उत्पादक अपने दुग्ध उत्पाद के पैकेटों में अखबार और अन्य कंपनियों के उत्पादों का प्रचार कर रहे हैं। इसके एवज में वह मोटा मुनाफा भी कमा रहे हैं।
यूसीडीएफ करीब 3.50 लाख दूध के पैकेट बाजार में बेचता है। साथ ही दही, मट्ठा, मक्खन, पनीर के करीब 2.5 लाख पैकेट बाजार में बेचता है। अब इसी तर्ज पर यूसीडीएफ राज्य में यह प्रयोग करने जा रहा है। इसको लेकर जल्द ही बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों की टीम को भोपाल भेजा गया था। वहां दुग्ध उत्पादों के पैकेट में विज्ञापन का ट्रेंड चल रहा है। इससे प्राइवेट कंपनियां और दुग्ध संघ मुनाफा भी कमा रहे हैं। इस प्रस्ताव को जल्द बोर्ड बैठक में लाया जाएगा।
- राजवीर सिंह, अध्यक्ष यूसीडीएफ