{"_id":"5ace6e914f1c1b463d8b4ab2","slug":"81523478161-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव को लेकर सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव को लेकर सुनवाई आज
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। उच्च न्यायालय में निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की याचिका पर अब सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने कुछ समय पहले ही सरकार के खिलाफ समय से चुनाव कराने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। इस याचिका पर बुधवार को सुनवाई होनी थी। अब 12 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग का कहना है कि चार मई से पहले चुनाव हो जाने चाहिये और सरकार ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम तक जारी नहीं किया है। याचिका में 2006 में सर्वोच्च न्यायालय के अहमदाबाद नगर निगम बनाम किशन सिंह तोमर से संबंधित फैसले का हवाला दिया है। इसमें कहा गया है कि यदि सरकार तय सीमा के भीतर चुनाव नही कराती है तो राज्य निर्वाचन आयोग न्यायालय की शरण में जा सकता है।