फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीसरे दिन भी बंद रही रोडवेज की अवैध दुकानें

तीसरे दिन भी बंद रही रोडवेज की अवैध दुकानें

Sun, 04 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी बंद रही रोडवेज की अवैध दुकानें
हल्द्वानी। रोडवेज स्टेशन में मानकों को ताख पर रखकर चल रही नौ अवैध दुकानें तीसरे दिन भी बंद रही। उधर जांच टीम ने जांच पूरी कर रिपोर्ट आरएम को सौंप दी है। हालांकि कैंटीन और शौचालय के आगे अतिक्रमण तीसरे दिन भी नहीं हट सका।
विज्ञापन

रोडवेज में अवैध दुकानों और प्रयोग बदलकर चल रही दुकानों का मामला अमर उजाला ने सामने रखा था। इसके बाद आरएम कुशीराम ने जांच दल घटित कर इसकी जांच डीएन जोशी को सौंपी थी। जांच अधिकारी ने जांच के दौरान प्रयोग बदलकर चल रही अवैध दुकानों को बंद करा दिया था। तब से दुकानें बंद हैं। उधर, जांच अधिकारी डीएन जोशी ने बताया कि पूरी रिपोर्ट आरएम कुशीराम को सौंप दी है। जांच में एक कर्मचारी के द्वारा अवैध वसूली का मामला भी सामने आया है।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को रोडवेज स्टेशन में कैंटीन के सामने और शौचालय के सामने अवैध अतिक्रमण बना रहा। कोई अधिकारी ने इस अतिक्रमण को हटाने की जहमत नहीं उठाई। ये अतिक्रमण हट जाए तो यहां पर दो बसें आराम से और खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साफ हो गया टैंक, यात्रियों को मिला साफ पानी
हल्द्वानी। रोडवेज स्टेशन इंचार्ज ने चार दिन बाद टैंक साफ करवाकर इसे ढक दिया है। अब साफ पानी यात्रियों को मिलने लगा है। उधर साफ पेयजल मिलने से यात्रियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed