फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हल्द्वानी में सुबोध उनियाल की प्रेसवार्ता

हल्द्वानी में सुबोध उनियाल की प्रेसवार्ता

Mon, 18 Dec 2017 02:13 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी में सुबोध उनियाल की प्रेसवार्ता
हल्द्वानी। खेती को नुकसान पहुंचा रहे वन्य जीवों के आगे सरकार भी अब घुटने टेकने को मजबूर है। बंदरबाड़ा, बंदरों की नसबंदी आदि के बाद अब सरकार की किसानों को सलाह है कि ऐसी फसल लगाएं जिन्हें जंगली जानवर नुकसान नहीं पहुंचाते। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के मुताबिक तारबाड़ ही सरकार अगर कराने लगे तो इसमें सालों लग जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने आए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के मुताबिक लेमनग्रास सहित अन्य कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें बंदर, लंगूर आदि नुकसान नहीं पहुंचाते। अब किसानों को इस बात के लिए प्रेरित किया जा रहा कि वे परंपरागत फसलों की जगह सगंध पादप, जड़ी बूटी आदि की खेती करें। इससे उनकी आय में भी इजाफा होगा और वन्य जीवों के नुकसान से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

कृषि मंत्री की राय ऐसे समय में आई है जब पर्वतीय जिलों में महिलाएं किसान बंदरों, लंगूरों और जंगली सुअरों से सब्जी की क्यारी बचाने की जद्दोजहद में जुटी हुई हैं। अल्मोड़ा के बच्चों ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की गुहार की थी। यह मामला अभी उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। हाल यह है कि कई गांवों में महिलाओं ने बंदर रजिस्टर बनाया हुआ है और महिलाएं दस-दस के समूह में खेतों की रखवाली कर रही हैं। कुछ स्थानों पर खेतों के किनारे साड़ियों को लहराने का प्रयोग भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि प्रदेश में परंपरागत खेती को अब प्रदेश सरकार व्यापक पैमाने पर प्रोत्साहित करने की योजना भी बना रही है। कृषि मंत्री के मुताबिक परंपरागत खेती के तीन हजार कलस्टर शुरू करने की केंद्र से अनुमति मिल गई है। एक कलस्टर करीब दस हेक्टेयर का होगा। प्रदेश में सामूहिक खेती भी शुरू की जा रही है और ‘मैं एक गांव योजना’ के जरिए इसकी शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed