{"_id":"59d3f15c4f1c1bcc538b5932","slug":"81507062108-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव: कड़ी सुरक्षा में आज दाखिल होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव: कड़ी सुरक्षा में आज दाखिल होंगे नामांकन
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी।
एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन भरे जाएंगे। किसी भी प्रत्याशी का जुलूस कॉलेज के अंदर नहीं जाएगा। नामांकन करने के लिए प्रत्याशी के साथ अनुमोदक और प्रस्तावक को ही कालेज परिसर में प्रवेश करने की छूट होगी। नामांकन के लिए प्रत्याशी मध्य गेट से अंदर प्रवेश करेंगे, बाकी सभी गेट बंद रहेंगे। इधर, कॉलेज प्रशासन ने मंगलवार को बैठक की चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप दिया और नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने बताया कि नामांकन सुबह दस से दोपहर दो बजे तक होंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. डीसी पंत ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के बाद तीन बजे नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। मंगलवार को कांफ्रेंस हॉल में छात्रसंघ निर्वाचन कार्य के लिए गठित सभी कमेटियों की प्राचार्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक में निर्वाचन अधिकारी डॉ. नवीन भगत, डॉ. एमएस मनोला, डॉ. सीएस जोशी, डॉ. ऊषा मित्तल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. एएस उनियाल, डॉ. एपी सिंह, डॉ. बीआर पंत, डॉ. लीला तिवारी आदि थे।