{"_id":"5984d87e4f1c1b394d8b4676","slug":"81501878398-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात महीने बाद प्रयोगशाला सहायकों को मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात महीने बाद प्रयोगशाला सहायकों को मिलेगा वेतन
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रदेश के हाइस्कूल और इंटर कॉलेजों में सात महीने से वेतन की बाट जोह रहे प्रयोगशाला सहायक और कार्यालय सहायकों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा विभाग ने सहायकों के वेतन के लिए जिलों को बजट जारी कर दिया है। जल्द ही सहायकों के खातों में वेतन पहुंच जाएगा।
प्रदेश के हाइस्कूल और इंटर कॉलेजों में वर्ष 2012 में 1696 प्रयोगशाला सहायकों की नियुक्ति की गई थी। इनमें से 135 कार्यालय सहायक नियुक्त किए गए थे। उन्हेें हर महीने 7639 रुपये मानदेय मिलता है। लेकिन बीते जनवरी से सहायकों को मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। इसके चलते उनकी आर्थिक स्थिति डगमगा रही है। नैनीताल जिले में प्रयोगशाला सहायकों की संख्या 142 और कार्यालय सहायकों की संख्या 10 है। विभाग के उपेक्षापूर्ण रवैये के चलते सहायकों को होली के बाद रक्षाबंधन का पर्व भी फीका होने का अंदेशा सता रहा था। माध्यमिक प्रयोगशाला सहायक और कार्यालय सहायक संगठन के मंडलीय संरक्षक महेश चंद्र शर्मा ने वेतन के लिए बजट जारी होने पर खुशी जताई है। शिक्षा निदेशक आरसी कुंवर ने बताया कि प्रयोगशाला सहायकों के वेतन के लिए सभी जिलों को बजट जारी कर दिया गया है। दो-तीन दिन के भीतर सभी को वेतन का भुगतान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सहायकों को हर महीने वेतन भुगतान के लिए प्रयास किए जाएंगे।