{"_id":"5952bf314f1c1bcf188b481c","slug":"81498595121-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह बारिश, दिन में उमस कर गई बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह बारिश, दिन में उमस कर गई बेहाल
Updated Wed, 28 Jun 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह बारिश, दिन में उमस कर गई बेहाल
हल्द्वानी/नैनीताल।
मौसम का बदला मिजाज लोगों को परेशान कर रहा है। बारिश से राहत मिलने के बजाए उमस और सूर्य देव की तपिश ने बेहाल कर रखा है। अधिकतम तापमान चार डिग्री चढ़ गया है तो मौसम विभाग ने 24 घंटों के भीतर राज्य में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।
सोमवार और मंगलवार सुबह हल्की बारिश होने से राहत मिली। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव की तपिश और उमस ने बेहाल कर दिया। हल्की बारिश से राहत तो नहीं मिल रही बल्कि गर्मी बढ़ जा रही है। मंगलवार को दिन में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकतम तापमान सामान्य से चार और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि 24 घंटों के भीतर राज्य में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
उधर, सरोवर नगरी नैनीताल में मंगलवार को दिनभर मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह करीब सवा सात बजे हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई लेकिन उसके बाद से नगर में पहले हल्का कोहरा दोपहर होते हुए घना कोहरा छा गया। शाम को पांच बजे बाद कोहरा तो छंट गया लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। नैनीताल भ्रमण पर पहुंचे सैलानियों ने भी बदलते मौसम का भरपूर आनंद लिया।