Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   80-year-old man digitally arrested for cyber fraud of Rs 20 lakh in haldwani

Digital Arrest: बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख की साइबर ठगी, पीड़ित मे एफडी तोड़कर दी रकम; जानें मामला

Thu, 11 Dec 2025 10:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 11 Dec 2025 10:26 AM IST
सार

बड़ी मुखानी के नरसिंह बाड़ी निवासी धन सिंह बिष्ट (80) को मनी लॉन्ड्रिंग के कारण कानूनी पचड़े में फंसने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर दिया। इसे बाद उनसे 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मुखानी थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन
80-year-old man digitally arrested for cyber fraud of Rs 20 lakh in haldwani
digital arrest - फोटो : amar ujala

विस्तार

हल्द्वानी की बड़ी मुखानी के नरसिंह बाड़ी निवासी धन सिंह बिष्ट (80) को मनी लॉन्ड्रिंग के कारण कानूनी पचड़े में फंसने का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट कर दिया। इसे बाद उनसे 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मुखानी थाने में तहरीर दी। इसके बाद रुद्रपुर स्थित साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


धन सिंह बिष्ट ने मुखानी पुलिस को बताया कि इफको बरेली से सेवानिवृत्त होने के बाद वह पत्नी के साथ नरसिंह बाड़ी में रहते हैं। सात दिसंबर को उनके पास सुनीता नाम की महिला का फोन आया। उसने स्वयं को क्राइम ब्रांच दरियागंज की कर्मी बाते हुए कहा कि उनके आधार कार्ड से केनरा बैंक में खाता खुला है। इस खाते से मनी लॉन्ड्रिंग हो रही है और वह कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं।
विज्ञापन


महिला ने धमकाते हुए जांच पूरी होने तक किसी को कुछ नहीं बताते और घर में ही रहने के लिए कहा। सात से नौ दिसंबर के बीच उनके पास सीबीआई और क्राइम ब्रांच के नाम पर लगातार वीडियो कॉल आए। डर की ही वजह से सात दिसंबर को रामनगर में आयोजित पारिवारिक विवाह समारोह में भी न जा सके। नौ दिसंबर को उन्होंने कुसुमखेड़़ा के एसबीआई शाखा में जाकर दो एफडी तुड़वाई और 20 लाख रुपये आरोपियों के बताए खाते में भेजे। इसके बाद नौ दिसंबर को जब वह रामनगर गए तो परिजनों को उनके शक हुआ और पूछने पर उन्होंने पूरी बात बता दी। मुखानी एसओ सुशील जोशी ने बताया कि मामला रुद्रपुर साइबर थाने भेजा गया और प्राथमिकी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले
 

  • साढ़े तीन माह पहले मल्लीताल क्षेत्र में रिटायर्ड कुलपति को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने उनके खाते 1.47 करोड़ रुपये उड़ा लिए। बुजुर्ग होने के कारण महिला ने बैंककर्मियों को घर बुलाकर अपने तीन खातों से ठगों के पांच खातों में यह रकम ट्रांसफर करवाई। एक बैंक कर्मी को शक होने के बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ।
  • छह माह पहले आवास विकास निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट किया गया। सेना से रिटायर्ड कर्नल तीन दिन तक डिजिटली अरेस्ट रहे। बैंक में जब वह 16 लाख रुपये की एफडी तोड़ने गए तो बैंक कर्मी को शक हो गया। बुजुर्ग पूरी तरह से कॉलर के प्रभाव में थे। उन्होंने एसबीआई मैनेजर कक्ष का सीसीटीवी तक बंद करा दिया था।
  • पिछले साल मई में यूओयू के रिटायर्ड प्रवक्ता बिठौरिया निवासी बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट किया गया। कुरियर में ड्रग्स के साथ उनका आधार और पैन कार्ड के गलत इस्तेमाल की बात कहते हुए धमकाया गया। उन्होंने चार लाख रुपये भी ट्रांसफर कर दिए थे। होने का झांसा देकर आनॅलाइन हाउस अरेस्ट कर दिया। इसके बाद चार लाख रुपये खाते में डलवा लिए।


साइबर ठगी पर पुलिस जागरुकता अभियान चला रही है। पुलिस कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। यह कोई शब्द ही नहीं है। ऐसे मामलों में परिवार वालों से चर्चा जरूरी करनी चाहिए। पुलिस को भी सूचना दें।
- मनोज कुमार कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed