फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   75 arrested, 425 vehicles invoiced at lockdown break

लॉकडाउन तोड़ने पर 75 गिरफ्तार, 425 वाहनों का चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
75 arrested, 425 vehicles invoiced at lockdown break
लॉकडाउन के चलते प्रात: दी गई छूट समाप्त होने के बाद बरेली रोड घूमते लोगों को भगाते पुलिस कर्मी। अम? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। लॉकडाउन के दूसरे दिन जिले की पुलिस एक्शन में दिखी। सख्ती के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकले। नियम तोड़ने के आरोप में पुलिस ने 425 वाहनों का चालान किया। 80 वाहन सीज किए गए। जिले के थानों में धारा 144 का उल्लंघन के आरोप में 75 लोगों को पकड़कर पाबंद किया। 81 पुलिस एक्ट के तहत 21 लोगों का चालान किया गया है। हल्द्वानी में कई जगह लाठियां भांजी गई।
विज्ञापन

हल्द्वानी पुलिस ने सुबह सात बजे से शहर और देहात मे चेकिंग शुरू कर दी थी। दस बजे के बाद पुलिस ने एलान किया कि अब बाजार बंदी का समय हो गया है। दुकानदार और ग्राहक अपने-अपने घरों को चले जाएं। आधे घंटे बाद कुछ युवक बाजार आने के बहाने हो हल्ला करने लगे। पुलिस ने पहले समझाया और फिर लाठियां भांजना शुरू किया। तिकोनिया और ठंडी सड़क पर उपद्रव कर रहे युवकों को पुलिस ने खदेड़ कर घरों तक पहुंचाया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन में छह लोगों को गिरफ्तार किया। 17 वाहनों का चालान भी किया गया। काठगोदाम पुलिस ने दो लोगों का कोर्ट चालान किया गया। मुखानी पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में एक युवक को हिरासत में लेकर धारा 188 के तहत चालान किया। दो वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया और चार अन्य का चालान किया। एसएसपी सुनील कुमार मीणा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और एसडीएम विवेक कुमार भ्रमण कर शहर का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed