फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Haldwani's population has tripled in 15 years.

Nainital News: 15 साल में तीन गुना बढ़ गई हल्द्वानी की आबादी

Tue, 22 Sep 2026 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 22 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Haldwani's population has tripled in 15 years.
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में 15 साल बाद होने वाली जनगणना से पहले ही शहर की आबादी का अनुमान लगा लिया गया है। इन सालों में शहर की जनसंख्या तीन गुना से अधिक बढ़कर 5.30 लाख पहुंच गई है। एक दिसंबर से शुरू होने वाली जनगणना के लिए बढ़ी हुई आबादी के हिसाब से ही 1200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के सभी 60 वार्डों में जनगणना की जाएगी। वर्ष 2011 में हुई जनगणना में शहर के 25 वार्डों में 172836 लोगों की गिनती की गई थी। वर्ष 2018 में नगर निगम सीमा का विस्तार किया गया तो यह संख्या 2.80 लाख हो गई। निगम अधिकारियों के अनुसार शहर के तेजी से हो रहे विस्तार के कारण इस बार की जनगणना से पहले वार्डों की संख्या और आबादी दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


कार्मिकों की सूची तलब
नगर निगम क्षेत्र में जनगणना के लिए विभिन्न विभागों से कार्मिकों की सूची तलब की गई है। निगम प्रशासन की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। जनगणना का मुख्य उद्देश्य शहर की वर्तमान जनसंख्या और जनसांख्यिकीय आंकड़ों को एकत्र करना है। जनगणना के आधार पर ही विकास योजनाएं और सुविधाओं का विस्तार किया जाता है। सालों से जनगणना न होने का खामियाजा शहरवासियों को योजना आवंटन में भी भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय समय में छूट गए तो गणना का फिर मिलेगा मौका
हल्द्वानी में जनगणना का मुख्य चरण ढाई महीने बाद शुरू हो जाएगा। जो चार जनवरी तक चलेगा। जनगणना के दौरान शहर में 56642 भवनों और 9269 व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्वामियों की गिनती होगी। जनगणना के बाद, आंकड़ों के सत्यापन और सुधार के लिए पुनरीक्षण दौर चलेगा। यह पुनरीक्षण पांच जनवरी से नौ जनवरी तक चलेगा।

शहर के बढ़ते क्षेत्रफल के मद्देनजर आबादी औसतन साढ़े पांच लाख से अधिक बढ़ने की संभावना है, इसे देखते हुए गणना कार्मिकों की संख्या बढ़ाई गई है।

परितोष वर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article