फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   743 children got seats under RTE

Nainital News: आरटीई के तहत 743 बच्चों को मिली सीट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
743 children got seats under RTE
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग के नए नियमों के चलते आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत इस बार सबसे कम बच्चों को प्रवेश मिला है। पहले चरण में जिले के 743 बच्चों को सीटें अलॉट हुई है। आरटीई के तहत प्री प्राइमरी में प्रवेश के लिए तीन वर्ष और कक्षा एक में प्रवेश के लिए छह वर्ष आयु पूर्ण होने की बाध्यता थी। इस कारण हजारों छात्र आरटीई के तहत आवेदन नहीं कर पाए।
विज्ञापन

आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के निजी स्कूल में प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार को लॉटरी प्रक्रिया शुरू हुई। जिले में 959 बच्चों ने आरटीई के तहत आवेदन किया था। इनमें से 164 बच्चों के आवेदन अपूर्ण होने के कारण रिजेक्ट हो गए थे। इस तरह लॉटरी प्रक्रिया के जरिए जिले में 743 बच्चों को सीटें अलॉट हुई है। हल्द्वानी विकासखंड में सबसे अधिक 552 छात्र-छात्राओं को सीटें मिली हैं, जबकि बेतालघाट ब्लॉक में एक भी छात्र को आरटीई के तहत प्रवेश नहीं मिला है। पिछले साल आरटीई के तहत चार हजार से अधिक बच्चों को प्रवेश मिला था, लेकिन इस बार 18 फीसदी ही प्रवेश हुए हैं। आरटीई के तहत दूसरे चरण में भी प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


विकासखंड वार छात्रों को प्राप्त हुई सीटें
ओखलकांडा 1
धारी 2
बेतालघाट 0
रामनगर 100
हल्द्वानी 552
भीमताल 22
रामगढ़ 11
कोटाबाग 55
कुल 743

आरटीई के तहत प्री-प्राइमरी और कक्षा एक में 959 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए आवेदन किए थे। इनमें से 164 आवेदन निरस्त हुए। 743 बच्चों को आरटीई के तहत सीटें अलोट हुई हैं। -पुष्कर टम्टा, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed