फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   71st Republic Day celebrated with great pomp in Nainital

नैनीताल में धूमधाम के साथ मनाया गया 71वां गणतंत्र दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
71st Republic Day celebrated with great pomp in Nainital
नैनीताल में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद मंच से संबोधित करते सांसद अजय भट्ट। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सरोवर नगरी में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की धूम रही। डीएसए मैदान में सांसद अजय भट्ट ने पुलिस परेड की सलामी ली और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 48 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक संजीव आर्य, डीआईजी जगतराम जोशी, डीएम सविन बंसल, एसएसपी सुनील कुमार मीणा आदि रहे।
विज्ञापन

संचालन मीनाक्षी कीर्ति ने किया। वहीं, उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में निदेशक राजीव रौतेला, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सविन बंसल, कमिश्नरी में अपर आयुक्त संजय खेतवाल, जिला सूचना कार्यालय में उप निदेशक योगेश मिश्रा, पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह और डीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. केएस राना ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

सूचाना विभाग के तीन कर्मचारी सम्मानित
डीएम सविन बंसल ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में आयोजित होने वाले प्रशासनिक कार्यक्रमों एवं बहुउद्देश्यीय शिविरों की प्रेस कवरेज प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक चैनल को समय से उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, सहायक कैमरामैन आन सिंह मटियाली और सरकारी सूचनाओं, प्रेस विज्ञप्ति, वीडियो क्लिप को विभागीय फेसबुक आईडी, ट्वीटर, इंस्टाग्राम पर अपलोड करने के लिए जिला सूचना कार्यालय के कनिष्ठ सहायक प्रकाश चंद्र पांडे को सम्मानित किया।

नैनीताल में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के दौरान पानी की बौछार से तिरंगा बना हुआ?

नैनीताल में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के दौरान पानी की बौछार से तिरंगा बना हुआ?- फोटो : NAINITAL

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed