फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नैनीताल में पेयजल लाइनें फटने की जांच कराएंगे

नैनीताल में पेयजल लाइनें फटने की जांच कराएंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल में पेयजल लाइनें फटने की जांच कराएंगे
trivendra singh rawat
नैनीताल। नैनीताल पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नगर में बार-बार फट रहीं पेयजल लाइनों की समस्या को गंभीरता से लिया। कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद पता चल जाएगा कि लाइनें आखिर बार-बार क्यों फट रहीं हैं।
विज्ञापन

एक शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री को भवाली जाना था। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे उनका हेलीकॉप्टर कैलाखान हेलीपैड पर उतरा। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे सीएम नैनीताल क्लब पहुंचे। यहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि नैनीताल में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए मेट्रोपोल कंपाउंड होटल की जमीन राज्य सरकार को देने पर भारत सरकार से सहमति बन गई है। जमीन राज्य सरकार को मिलते ही उस पर पार्किंग एवं अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। प्रशासन की ओर से सेना की जमीन का उपयोग पार्किंग के रूप में करने का प्रस्ताव उन्हें मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सेना की जमीन का उपयोग सरोवर नगरी आने वाले पर्यटकों के वाहनों को खड़ा करने के लिए किया जाने लगेगा। बलियानाले का ट्रीटमेंट करने के लिए जायका से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जायका डीपीआर तैयार करेगी और ट्रीटमेंट कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चारधाम एवं मानसरोवर यात्रा की तैयारियां लगभग पूरी जो चुके हैं, जो शेष हैं उन्हें पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले मामले में सीएम ने कहा कि बड़े-बड़े लोगों को जेल भेजा जा चुका है, केस में जो भी दोषी है उसे जल्द उसकी सही जगह पहुंचाया जाएगा। घोटाले में सीबीआई जांच की जरूरत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईटी ने केस की जांच सीबीआई की तरह ही की है। प्रकरण में अब किसी अन्य जांच की जरूरत नहीं है। पंकज पांडे के खिलाफ जांच चल रही है। गिरफ्तारी के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी गई है, अनुमति मिलेगी तो आगे कार्रवाई को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंकज पांडे की बहाली से यह साबित नहीं होता कि वह दोषी हैं या निर्दोष।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के दौरे से उन्हें पता चला है कि सभी राज्यों में बीजेपी के पक्ष में माहौल है। गठबंधन होने के बाद भी नेताओं की आपसी लड़ाई सुलझने वाली नहीं है। गठबंधन टिकने वाला नहीं है। आचार संहिता के चलते विकास कार्य प्रभावित जरूर हो रहे हैं, लेकिन सरकार जरूरी कार्यों के लिए आयोग से अनुमति मांगती है और आयोग अनुमति दे भी रहा है। बता दें कि मुख्यमंत्री मंगलवार रात नैनीताल क्लब में ही प्रवास कर रहे हैं।

नैनीताल में पेयजल लाइनें फटने की जांच कराएंगे
पत्रकार वार्ता में बोले मुख्यमंत्री
मेट्रोपोल कंपाउंड राज्य सरकार को देने पर भारत सरकार से बनी सहमति
एनएच-74 में अब किसी अन्य जांच की जरूरत नहीं, पंकज पांडे को ज्यादा दिन तक सस्पेंड रखना नहीं था संभव


सीएम से मिलने गए भाजपा नेता नाराज होकर लौटे
नैनीताल। युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह पडियार मंगलवार को मुख्यमंत्री से नैनीताल क्लब में मिलने पहुंचे। दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे मुख्यमंत्री जब कमरे में जाने लगे तो नगराध्यक्ष मनोज जोशी समेत कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उनके साथ अंदर को बढ़े। इसी बीच अरविंद अचानक नाराज होकर बाहर आ गए। उन्हें बाहर आते देखा तो भाजपा के कई नेता उन्हें मनाने का प्रयास करने लगे, लेकिन वह वापस सीएम से मिलने नहीं गए। सूत्रों के अनुसार अरविंद कार्यकर्ताओं के साथ सीएम से मिलने लिए गए थे, लेकिन कार्यकर्ताओं को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था। इससे वह नाराज हो गए। अरविंद ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने अपनी कमियों को छिपाने के लिए कार्यकर्ताओं को उनसे नहीं मिलने दिया। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई। ब्यूरो



बलियानाले को भी देखा
नैनीताल। सरोवर नगरी पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को बलियानाले को ऊपर से देखा। सूत्रों के अनुसार शाम को उन्होंने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश रंगनाथन से शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद भवाली जाकर शादी समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed