फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक रुपये में बनें जलसंस्थान के उपभोक्ता

एक रुपये में बनें जलसंस्थान के उपभोक्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
एक रुपये में बनें जलसंस्थान के उपभोक्ता
water shimla
हल्द्वानी। सेक्टर वाइज एप्रोच के तहत निर्मित पांच पेयजल योजनाएं जलसंस्थान को हस्तगत हो गई हैं। स्वैप की सभी योजनाएं अब जलसंस्थान की संपत्ति हो गई हैं। अब तक स्वैप योजना से जुड़े उपभोक्ता भी जलसंस्थान के अधीन आ गए हैं। इन उपभोक्ताओं को अब ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बजाए जलसंस्थान को बिल देना होगा। स्वैप की इन योजनाओं से जुड़े उपभोक्ताओं को एक रुपये में जलसंस्थान का उपभोक्ता बना दिया जाएगा। जलसंस्थान ने हस्तगत की गई पांचों योजनाओं से जुड़े इलाकों में बुधवार को मुनादी कराकर उपभोक्ताओं से जलसंस्थान में पंजीकरण कराने की अपील की गई।
विज्ञापन

जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि शासन के निर्देश पर स्वैप की सभी योजनाएं जलसंस्थान को हस्तगत की गई हैं। क्षेत्र में स्वैप के तहत निर्मित 13 पेयजल योजनाएं हैं। अधिकतर योजनाएं पूर्व में ही जलसंस्थान को हस्तगत हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मुनादी कर अब तक स्वैप योजना से जुड़े उपभोक्ताओं से 25 रुपया आवेदन शुल्क और एक रुपया कनेक्शन शुल्क जमा करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र के साथ एक रुपया जमा कराने पर स्वैप योजना के इन सभी उपभोक्ताओं को जलसंस्थान का उपभोक्ता बना दिया जाएगा। स्वैप योजना के इन उपभोक्ताओं को जनवरी 2019 से जलसंस्थान की ओर से बिल भेजे जाएंगे। जनवरी से ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समितियों ने इन उपभोक्ताओं से बिल की वसूली बंद कर दी है। अब जनवरी 2019 जलसंस्थान ही इन उपभोक्ताओं से बिल की वसूली करेगा।
विज्ञापन


एक रुपये में बनें जलसंस्थान के उपभोक्ता
स्वैप की पांच पेयजल योजनाएं जलसंस्थान को हस्तगत
जलसंस्थान ने पेयजल योजनाएं हस्तगत होने की कराई मुनादी
स्वैप की सभी योजनाएं हुईं जलसंस्थान की संपत्ति

स्वैप की यह योजनाएं हुई जलसंस्थान को हस्तगत
भगवान पुर जय सिंह, हिम्मतपुर मल्ला-तल्ला, भगवानपुर बिचला तल्ला, गौड़धड़ा नंबर एक और चंद फार्म नंबर दो की पेयजल योजनाएं अब तक ग्राम पंचायतों के अधीन थीं। अब यह पांचों योजनाएं जलसंस्थान को हस्तगत हो गई हैं। यह पांचों योजनाएं ऊंचापुल सब डिविजन के अधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed