फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रफ्तार पकड़ने लगा पर्यटन सीजन तो रेंगने लगे वाहन

रफ्तार पकड़ने लगा पर्यटन सीजन तो रेंगने लगे वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
रफ्तार पकड़ने लगा पर्यटन सीजन तो रेंगने लगे वाहन
नैनीताल। सरोवरनगरी में पर्यटन सीजन रफ्तार पकड़ने लगा है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था प्रभावित होने का दौर भी शुरू हो गया है। वाहनों का हुजूम उमड़ने के कारण सड़कों पर हल्का फुल्का जाम लग रहा है। मंगलवार को भी पर्यटकों की संख्या बढ़ाने से सड़कों पर वाहन रेंगते देखे गए। 10 मिनट का सफर तय करने में वाहन चालकों को आधे घंटे से ज्यादा समय लगा। चिड़ियाघर के वन दरोगा खजान चंद्र मिश्रा ने बताया कि 815 पर्यटकों ने उच्च स्थलीय वन्यप्राणियों के दीदार किए। दो विदेशी पर्यटकों समेत 107 बच्चे, 706 वयस्क चिड़ियाघर पहुंचे। वहां रंग बिरंगी फीजेंट आकर्षण के केंद्र रहे। वन विभाग की ओर से ही नैनीताल कालाढूंगी मोटर मार्ग में सरिताताल के पास संचालित वाटर फॉल के संचालक दलीप सिंह ने बताया कि शाम पांच बजे तक 510 पर्यटक पहुंच चुके थे। केएमवीएन की ओर से संचालित केव गार्डन की प्रबंधक लता बिष्ट ने बताया कि वहां 500 जबकि केबल कार के मुख्य प्रबंधक दिनेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि 551 पर्यटकों ने केबल कार का आनंद लिया। पर्यटकों ने नैनी झील में नौका विहार का आनंद लेने के साथ ही दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। वीकेंड, रविवार के दिनों में पर्यटकों की संख्या अधिक है, हालांकि अन्य दिनों में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है।
विज्ञापन


पर्यटन सीजन की शुरुआत में ही रेंगने लगे वाहन
सरोवरनगरी में मंगलवार को बढ़ी पर्यटकों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed