{"_id":"5c8ead0abdec22144a2723fa","slug":"71552854282-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आचार संहिता का अनुपालन सख्ती के साथ अनुपालन कराने के साथ ही पुलिस विभाग के अधिकारियों को विनम्रता और शालीन व्यवहार करने की हिदायत दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने रविवार को बागजाला प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में निर्वाचन को गठित टीमों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि उड़न दस्ता और वीडियो सर्विलांस टीम रैली और जनसभा आदि में किसी भी नेता के गलत भाषण देने पर तत्काल सूचना संबंधित एआरओ को देगी। एआरओ गलत भाषा का प्रयोग करने वाले नेता के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कराएंगे। वीडियो निगरानी टीमें पार्टियों और प्रत्याशियों के कार्यक्रम स्थल, व्यवस्था और अन्य चीजों की वीडियोग्राफी करेंगी।
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि मॉनीटरिंग के लिए टीमवार अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुपर बनाकर निर्वाचन संबंधी सभी अधिकारियों को इनसे जोड़ा गया है। इस दौरान एमडीएम एमएस जंगपांगी, केएस टोलिया, मुख्य कोषाधिकारी अनीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ आदि थे।
विज्ञापन
आचार संहिता के उल्लंघन पर दर्ज होगा मुकदमा
प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में निर्वाचन को गठित टीमों को दिया प्रशिक्षण, व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर टीम के सदस्यों को जोड़ा गया
शिकायत प्रकोष्ठ सक्रिय
हल्द्वानी। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने एमबी डिग्री कालेज में निर्वाचन नियंत्रण कक्ष और शिकायत प्रकोष्ठ सक्रिय कर दी है। बताया कि निर्वाचन नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 5946-223190 और निर्वाचन शिकायत प्रकोष्ठ का नंबर 05946-223290 है।