{"_id":"5c8ab15cbdec221435565d28","slug":"71552593244-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टयूबवेल का कनेक्शन काटा, पेयजलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टयूबवेल का कनेक्शन काटा, पेयजलापूर्ति ठप
विज्ञापन
water shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम ने लाखों रुपये का बिल बकाया को लेकर जलसंस्थान के चोरगलिया क्षेत्र के उम्मेदपुर नंबर दो ट्यूबवेल का कनेक्शन काट दिया है, जिसके कारण इस ट्यूबवेल से जुड़े दर्जनभर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। इससे परेशान ग्रामीणों ने जलसंस्थान से तत्काल ट्यूबवेल का कनेक्शन जुड़वाकर पेयजलापूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
चोरगलिया के उम्मेदपुर नंबर दो में संचालित पेयजल ट्यूबवेल का विद्युत कनेक्शन बिल जमा न होने के कारण ऊर्जा निगम के सितारगंज डिवीजन द्वारा दो दिन पूर्व काट दिया गया। ट्यूबवेल बंद होने से क्षेत्र की पेयजलापूर्ति ठप हो गई है। इस कारण इस ट्यूबवेल से जुड़े हरीपुर, आमखेड़ा, पचुवाखेड़ा, काठबांस, देवपुर सनवाल, दौला बाजपुर, गंगापुर, कुटलिया, मुखानी खड़कू, घूसापुर, बिहारीनगर में पेयजल की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को लेकर जलसंस्थान के ईई विशाल कुमार सक्सेना से बात की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर 48 घंटे के अंदर विद्युत कनेक्शन नहीं जोड़ा गया तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान भुवन पोखरिया, पंकज भट्ट, हरीश बिष्ट, भुवन बिष्ट, सोनू बुधानी आदि थे।
ट्यूबवेल का विद्युत कनेक्शन कटा, दर्जन भर ग्रामों में पेयजल आपूर्ति ठप
चोरगलिया के उम्मेदपुर नंबर दो ट्यूबवेल से जुड़े दर्जनभर गांवों के लोग परेशान
स्वैप योजना के तहत निर्मित उम्मेदपुर संख्या दो ट्यूबवेल जलसंस्थान को कुछ समय पूर्व ही हैंडओवर हुआ है। पूर्व से ही इस ट्यूबवेल पर बिजली बिल का करीब 12 लाख रुपये बकाया है। पेयजल आपूर्ति अति आवश्यक सेवाओं में है। इसलिए ऊर्जा निगम से ट्यूबवेल का विद्युत कनेक्शन शीघ्र जोड़ने को कहा गया है ताकि लोगों को पेयजल मिल सके।
विज्ञापन
- विशाल सक्सेना, ईई जलसंस्थान