फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एक फरवरी तक खुल जाएगा नंधौर का चौथा खनन गेट

एक फरवरी तक खुल जाएगा नंधौर का चौथा खनन गेट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
एक फरवरी तक खुल जाएगा नंधौर का चौथा खनन गेट
हल्द्वानी। नंधौर नदी में खनन के लिए चौथा गेट पहली फरवरी से खुल जाएगा। वन निगम ने यहां पर कांटा भी लगा दिया है। कांटे की टेस्टिंग 30 तक हो जाएगी।
विज्ञापन

नंधौर नदी पर तीन गेटों पर उप खनिज निकासी का काम शुरू हो चुका है। चोरगलिया स्थित एनबीआर प्रथम गेट अब तक खनन के लिए नहीं खोला गया था। वन निगम ने अब इसे भी खोलने की तैयारी कर ली है। डीएलएम नंधौर प्रेम सिंह बोरा ने बताया कि इस गेट से तीन लाख घन मीटर उप खनिज निकासी का लक्ष्य है।

पहली से खुलेगा नंधौर नदी में चौथा खनन गेट


450 वाहन स्वामियों ने जमा किए वेरिफिकेशन फार्म
हल्द्वानी। नंधौर के सभी गेटों पर 600 वाहनों का पंजीकरण होता है। पहले से ही इस गेट पर 600 वाहनों का पंजीकरण था। इन वाहनों के नवीनीकरण के लिए वन निगम ने वाहन स्वामियों ने आवेदन मांगा था। लेकिन अब तक केवल 450 वाहन स्वामियों ने वेरिफिकेशन के लिए फार्म और दस्तावेज जमा किए हैं। इन वाहनों के दस्तावेज वन निगम ने आरटीओ कार्यालय जांच के लिए भेजा है। जो वाहन आरटीओ की जांच में ठीक मिलेंगे वही उप खनिज निकासी कर सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन


खनन समिति तय करेगी कितने वाहन चलेंगे
हल्द्वानी। नंधौर नदी के एनबीआर गेट प्रथम पर केवल 450 वाहन स्वामियों ने फार्म जमा किए हैं। अब जिला खनन समिति की बैठक में तय होगा कि 150 चलेंगे या नहीं। नए वाहनों के पंजीकरण आवेदन मांगे जाएंगे या पुराने वाहनों को दोबारा चलने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध रेत ले जाते पिकअप सीज
हल्द्वानी। वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से रेत ले जा रहे पिकअप को लालडांठ के पास पकड़ लिया। टीम ने वाहन सीज कर रेंज परिसर में खड़ा कर दिया। वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि वाहन पिकअप एचपी17-9409 से अवैध रूप से रेत ले जा रही है। टीम ने लालडांठ के पास वाहन को रोका और दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। टीम में दरोगा शक्ति कुमार पांडे, लाल सिंह, ललित जोशी आदि थे।


बिना रॉयल्टी के खनिज ले जा रहा डंपर सीज
बेतालघाट (नैनीताल)। क्षेत्र में रविवार को बेतालघाट थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह की अगुवाई में पुलिस चेकिंग अभियान के दौरान बिना रॉयल्टी के खनिज ले जा रहे डंपर यूके04सीबी 0208 को सीज कर दिया गया। पुलिस ने बताया डंपर चालक खीम सिंह से वाहन में ले जाई जा रही खनिज की रॉयल्टी दिखाने को कहा गया। लेकिन डंपर चालक रॉयल्टी नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने डंपर को खान और खनिज विनियम अधिनियम की धारा 4/21 के तहत सीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed