{"_id":"5c3111b3bdec22572b7ea40d","slug":"71546719667-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 33 साल की उम्र तक मिलेगा रेल कर्मियों को बेटे को पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 33 साल की उम्र तक मिलेगा रेल कर्मियों को बेटे को पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रेल कर्मियों के परिजनों के लिए खुशखबरी है। अब रेल कर्मियों के बेटों को 33 साल की उम्र तक मुफ्त यात्रा का पास मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने इस बाबत सभी जोन के डीआरएम को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
रेलवे कर्मियों के बेटों को 21 साल की उम्र तक मुफ्त यात्रा का पास मिलता है जबकि बेटियों को शादी नहीं होने तक यह सुविधा मिलती है। रेल कर्मियों के बेटों 21 की उम्र के बाद पढ़ाई पूरी कर नौकरी के लिए इंटरव्यू देने, रोजगार के लिए परीक्षा देने समेत जरूरी काम से जाने के लिए पास की सुविधा नहीं मिलती है और उन्हें टिकट का भुगतान करना होता है। इससे पास का आमतौर पर रेल कर्मियों के बेटों को फायदा नहीं मिल पाता है। कई कर्मचारी संगठन इस पास की सुविधा के लिए उम्र की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहा थे। इधर, रेलवे ने पास अधिनियम 1986 और 1993 में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद अब रेल कर्मियों के बेटे 33 साल की उम्र तक मुफ्त यात्रा पास की सुविधा ले सकते हैं। हालांकि पूर्वोत्तर रेलवे के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी ऐसा कोई आदेश की जानकारी नहीं है, सोमवार को सटीक जानकारी दे सकते हैं।
33 की उम्र तक मुफ्त यात्रा कर सकेंगे रेल कर्मियों के बेटे
रेलवे ने पास अधिनियम 1986 और 1993 में किया बदलाव