फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   समर्थकों के साथ आज कांग्रेेस में शामिल होंगे बोरा और शर्मा

समर्थकों के साथ आज कांग्रेेस में शामिल होंगे बोरा और शर्मा

Sat, 22 Sep 2018 01:38 AM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
समर्थकों के साथ आज कांग्रेेस में शामिल होंगे बोरा और शर्मा
हल्द्वानी। लंबे समय से पार्टी से बाहर चल रहे हरेंद्र बोरा और महेश शर्मा शनिवार को समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होंगे। दोनों की ज्वाइनिंग के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव और नेता प्रतिपक्ष समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपना कुनबा बढ़ाने में लगी है। पार्टी से बगावत कर 2017 के समर में कूद नेताओं की अब वापसी होने लगी है। पिछले माह देहरादून में कई लोगों की पार्टी में वापसी हुई थी। बोरा और शर्मा को वापस लाने के लिए लंबे समय से पार्टी में कवायद चल रही थी। सभी नेताओं के संतुष्ट होने के बाद दोनों की वापसी का रास्ता साफ हो गया था। शनिवार को स्वराज आश्रम में हरेंद्र बोरा और महेश शर्मा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेंगे। दोनों ही नेता जुलूस के साथ स्वराज आश्रम पहुंचेंगे। शर्मा के साथ उनकी पत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलेश शर्मा भी कांग्रेस में शामिल होंगी।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने बताया कि बसपा से लड़ने वाले डॉ. भूपाल सिंह भाकुनी अपने बेटे के साथ कांग्रेस का हाथ थामेंगे। उनके साथ बसपा से जुड़े कुछ लोग भी शामिल होंगे। प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश सहप्रभारी देर रात तक हल्द्वानी पहुंच जाएंगे। स्वराज आश्रम में 11 बजे सभी को पार्टी में शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed