फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   केंद्रीय विद्यालय में छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह

केंद्रीय विद्यालय में छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह

Mon, 27 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह
रानीखेत (अल्मोड़ा)। केंद्रीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। 12वीं विज्ञान के छात्र रोहित पांडे हेड ब्वाय तो 12वीं की ही छात्रा बसुंधरा को हेड गर्ल बनाया गया। बाद में उन्हें बैज लगाकर अलंकृत किया गया। प्राचार्य डॉ. माला तिवारी ने दायित्वधारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। कंचन तिवारी और लता अधिकारी को सांस्कृतिक कप्तान, चंद्रशेखर पांडे को छात्र क्रीड़ा कप्तान, अंकिता सती को छात्रा क्रीड़ा कप्तान, प्रत्युष उपाध्याय और अनुशिखा को स्वच्छता प्रमुख मनोनीत किया गया।
विज्ञापन


चारों सदन शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन सदन के प्रतिनिधियों का भी बैज अलंकरण हुआ। शिक्षक डॉ. मंजुल मठपाल ने प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। बाद में प्राचार्या डॉ. माला तिवारी को उनके स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण अब अल्मोड़ा केंद्रीय विद्यालय के लिए हो गया है। डॉ. तिवारी रानीखेत केवी में छह सालों से प्राचार्या के पद पर थीं। संगीत शिक्षक गौरी शंकर आर्य और भावना जोशी ने गीत प्रस्तुत किया। अब नए प्राचार्य के आने तक संजय रावत प्रभारी प्राचार्य होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed