{"_id":"5b47b7a44f1c1b97468b6244","slug":"71531426724-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कालेज में दाखिले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कालेज में दाखिले शुरू
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय में बृहस्पतिवार से बीकॉम, बीकॉम आनर्स, एमए हिंदी और एमए अंग्रेजी में दाखिले शुरू हो गए हैं। बीए, बीएससी मैथ्स की मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी की जाएगी।
मेरिट लिस्ट देखने के लिए सुबह साढ़े दस बजे से ही छात्राओं की भीड़ जमा हो गई थी। प्राचार्य डॉ. पीके पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार को बीकॉम, बीकॉम आनर्स, एमए हिंदी एवं एमए अंग्रेजी की मेरिट के अनुसार दाखिले शुरू कर दिए गए हैं। बीएससी मैथ्स, बीए प्रथम सेमेस्टर की मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी की जाएगी। एमएससी के विषयों की मेरिट तैयार की जा रही है।
बीए में शिक्षाशास्त्र विषय जोड़ना भूल गया विवि
हल्द्वानी। महिला महाविद्यालय में बीए में चल रहे शिक्षाशास्त्र विषय को निर्धारित सीटों की संख्या में जोड़ना ही भूल गया। इसमें कितनी सीटों पर छात्राओं के दाखिले होंगे, इसे लेकर महाविद्यालय प्रशासन परेशानी में पड़ गया है। बीए में शिक्षाशास्त्र विषय 2008 से चल रहा है और इस वर्ष इसे क्यों हटा दिया गया, यह बात कॉलेज प्रशासन नहीं समझ पा रहा। प्राचार्य डॉ. पीके पाठक ने कुमाऊं विवि के कुलपति को इस संबंध में पत्र भेजकर आपत्ति जताई है। इसके साथ ही एमएससी रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और भौतिक विज्ञान के अलावा एमकॉम में 60 सीटों का पैनल निरीक्षण 2015 में हुआ था, तभी से इतनी सीटों पर प्रवेश हो रहे थे मगर अब विवि ने सीटों की संख्या कम कर दी है। इस पर भी आपत्ति जताई गई है।