{"_id":"5b200ace4f1c1bf46e8b76df","slug":"71528826574-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या को लेकर द्वाराहाट में ग्रामीणों का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या को लेकर द्वाराहाट में ग्रामीणों का आंदोलन जारी
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पेयजल समस्या से जूझ रहे धरमगांव सहित तमाम गांवों के ग्रामीणों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। राज्य आंदोलनकारी बिरेंद्र बजेठा ने 14 जून तक गांवों में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर ब्लॉक कार्यालय के सम्मुख आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। मालूम हो कि बीटीकेआईटी पेयजल योजना से जुड़े इन गांवों में पिछले एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप है।
बीटीकेआईटी पेयजल पंपिंग योजना का लंबे समय से पुनर्गठन नहीं हुआ है। इस योजना से इंजीनियरिंग कालेज से धरमगांव, भौरा, डढुली सहित तमाम गांव जुड़े हुए हैं। इन गांवों में पिछले एक माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
धरने पर दूसरे दिन नवनीत बजेठा, प्रेम सिंह रावत, देव सिंह, जीवन सिंह, आनंद सिंह रावत, कुंवर सिंह बजेठा, नवीन रावत, हरीश रावत और जीवन बजेठा बैठे। इस दौरान मुख्यमंत्री को फैक्स के माध्यम से ज्ञापन भी भेजे गए। इधर आंदोलन के समर्थन में नारायण अधिकारी, गणेश पाल बजेठा, हरीश रावत, कमल राम, गणेश अधिकारी, बचे सिंह नेगी, रघुवीर अधिकारी, नारायण रावत, प्रताप किरौला आदि बैठे।