फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बेटा नौकरी में काट रहे पेंशन की मलाई

बेटा नौकरी में काट रहे पेंशन की मलाई

Fri, 06 Apr 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बेटा नौकरी में काट रहे पेंशन की मलाई
हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग में पेंशन योजनाओं में अनियमितताएं रोकने को शुरू हुआ सोशल आडिट भी परवान चढ़ता नजर नहीं आ रहा है। सोशल आडिट शुरू होने के बाद भी पेंशन योजनाओं में गड़बड़ियां मिल रही हैं। विभाग की मेहरबानी से नौकरी कर रहे बेटों के पिता भी वृद्धावस्था पेंशन की मलाई खा रहे हैं।
विज्ञापन

पेंशन योजनाओं के वितरण को लेकर विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पेंशन बांटने में ऐसी गड़बड़ी हुई कि किसी को दो बार पेंशन दी गई, तो किसी को पुनर्विवाह के बाद भी पेेंशन मिल रही है। विभाग ने दरियादिली दिखाते हुए कई पात्रों की अन्य पेंशन भी स्वीकृत कर दी, जबकि कुछ की दो बार पेंशन लग गई। मृतकों के खाते में जानकारी अपडेट न होने के कारण पेंशन जाती रही।
विज्ञापन


किसी की दो बार लगा दी पेंशन, तो किसी को पुनर्विवाह के बाद भी मिल रही पेंशन
11,704 अपात्रों को दी पेंशन, अब रिकवरी की तैयारी, कुछ राशि की गई वसूल

ये है हाल
योजना अपात्र वसूली शेष बची धनराशि (लाख रुपये में)
वृद्धावस्था पेंशन 8,630 18.992 6.3
विधवा पेंशन 1,075 6.45 0.81
दिव्यांग पेंशन 1,828 37.042 12.41
किसान पेंशन 171 0.12 00


धनराशि की वसूली की जा रही है। बैंकों से कहा गया है कि अपात्रों को पेंशन राशि का भुगतान न किया जाए। समाज कल्याण अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि नोटिस भेजकर वसूली की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केआर जोशी, सहायक निदेशक, समाज कल्याण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed