{"_id":"5aba80c64f1c1b2b618b5f1e","slug":"71522172102-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के मामले को रेगुलर पुलिस को सौंपा जाए
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के चमोली गांव में कुछ दिन पूर्व हुई सिलसिलेवार चोरियों के मामलों का खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने यहां तहसील पहुंचकर इस मामले में संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन शुरू कर देंगे।
मालूम हो कि 16 मार्च को चमोली गांव में चोरों ने तीन घरों में सेंधमारी कर वहां से 3.80 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया था। पीड़ित गोधन सिंह फर्त्याल ने कहा कि उन्होंने मेहनत मजदूरी कर रुपये और आभूषण जुटाए थे। उनके पुत्र का विवाह होना था, लेकिन चोरों ने सब कुछ पार कर लिया। जिसके चलते अब घर की आजीविका चलानी भी मुश्किल हो गई है।
राजस्व पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया, लेकिन आज तक कुछ भी बरामद नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित करना जरूरी है। गोधन सिंह के अलावा कोतवाल सिंह और के घरों के ताले भी चोरों ने तोड़ दिए थे। इधर ग्रामीणों ने आज यहां तहसील पहुंचकर संयुक्त मजिस्ट्रेट को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
कहा कि गांव में बड़ी चोरियों की यह पहली घटना है, जिसके चलते ग्रामीण भयभीत हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान भगवती गोस्वामी, पूर्व सैनिक हरी सिंह नेगी, प्रेम सिंह, गोविंद सिंह, गोधन सिंह, नरेंद्र सिंह, कमला देवी, रमा देवी आदि शामिल थे।