फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मौसम का बदला मिजाज, बादलों ने डाला डेरा

मौसम का बदला मिजाज, बादलों ने डाला डेरा

Tue, 06 Feb 2018 02:29 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
मौसम का बदला मिजाज, बादलों ने डाला डेरा
हल्द्वानी। मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। सोमवार को आसमान पर बादल छाने से ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान भी सामान्य पर आ गया, जबकि न्यूनतम पारा लुढ़क गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य तो न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। सरोवर नगरी में सोमवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाये रहे। दोपहर के समय हल्की धूप रही। यहां पहुंचे पर्यटकों ने नैनी झील में नौका विहार के साथ ही दर्शनीय स्थलों का आनंद लिया। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed