फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   विश्वविद्यालय स्नातक द्वितीय एवं तृती वर्ष की परीक्षाएं कराना भूला

विश्वविद्यालय स्नातक द्वितीय एवं तृती वर्ष की परीक्षाएं कराना भूला

Thu, 07 Dec 2017 01:58 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय स्नातक द्वितीय एवं तृती वर्ष की परीक्षाएं कराना भूला
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं के चलते परीक्षा प्रणाली पटरी पर नहीं आ सकी है। स्नातक प्रथम वर्ष की प्राइवेट परीक्षाएं कराने का मामला साफ न होने के कारण बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष की प्राइवेट परीक्षा के आवेदन फार्म भी अभी तक जारी नहीं किए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति तक यह बताने को तैयार नहीं हैं कि ये आवेदन फार्म कब तक जाएंगे।
विज्ञापन

कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा पिछले वर्ष तक स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के प्राइवेट परीक्षाएं कराई जाती रहीं हैं। उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत प्राइवेट परीक्षा को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से कराने की बात भी कर रहे हैं। उनका कहना यह भी है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय को परीक्षा का जिम्मा देने के लिए एक वर्ष की मोहलत केंद्र से मांगी गई है। कुमाऊं विवि प्रशासन ने इस बार बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष के अलावा एमए, एमकॉम प्रथम वर्ष की प्राइवेट परीक्षाएं कराने पर शासन से मनाही होने पर दूसरी कक्षाओं की परीक्षाएं कराना तक भूल गया है। जो विद्यार्थी पिछले वर्ष स्नातक एवं परास्नातक स्तर पर प्राइवेट परीक्षा में शामिल हो चुके हैं उनकी प्राइवेट परीक्षाएं कराने की जिम्मेदारी तो विश्वविद्यालय की ही है। विश्वविद्यालय प्रशासन को इस वर्ष बीए द्वितीय एवं तृतीय वर्ष, बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष, बीएससी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के अलावा एमए और एमकॉम द्वितीय वर्ष के प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए प्राइवेट परीक्षा के आवेदन फार्म निकाले जाने थे। दिसंबर का एक सप्ताह खत्म होने को है मगर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। भूतपूर्व छात्रों की परीक्षाएं कराने का जिम्मा भी विश्वविद्यालय प्रशासन का ही है। इधर, अभी तक प्राइवेट परीक्षा के आवेदन फार्म भरना शुरू न होने के कारण विद्यार्थी खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

इधर, प्राइवेट परीक्षा आवेदन फार्म निकाले जाने के बारे में कुलपति प्रो. डीके नौडियाल से बात करने के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय में उनके कार्यालय में कई बार टेलीफोन किया गया मगर उन्होंने कोई जानकारी देने के बजाय स्टेनों से बार -बार मीटिंग में होने की बात कहला कर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय में क्या चल रहा है, मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। परीक्षाओं के बारे में कोई भी जानकारी परीक्षा नियंत्रक ही दे सकते हैं। अब तक स्नातक द्वितीय वर्ष या तृतीय वर्ष की प्राइवेट परीक्षा के आवेदन फार्म अभी क्यों नहीं निकाले गए, इस बारे में कोई बात परीक्षा नियंत्रक या फिर कुलपति से ही पूछिए। मेरा काम केवल प्रशासनिक कार्य निबटाना है।
- सुधीर बुधलाकोटी, कुलसचिव कुमाऊं विवि नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed