फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब बैंकिंग सुविधा भी देगा डाक विभाग

अब बैंकिंग सुविधा भी देगा डाक विभाग

Thu, 07 Dec 2017 01:58 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
अब बैंकिंग सुविधा भी देगा डाक विभाग
हल्द्वानी। सदियों से चिट्टी-पत्री बांटने वाले डाक विभाग ने अब बैंकिंग सेवा भी शुरू कर दी है। डाक विभाग अब बैंकों की तर्ज पर सभी तरह के खाते खोलने के साथ ही बैंकों की सहमति पर लोगों को ऋण भी देगा। भारतीय डाक भुगतान बैंक (इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक) नाम से देशभर में बैंकिंग सुविधा शुरू की गई है। कुमाऊं में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भी ये बैंक खुलेंगे। उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2018 तक यहां भी यह सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इन बैंकों में जमा, निकासी, बचत खाता, करंट अकाउंट, ड्राफ्ट, चेक आदि सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी। जिले के अन्य डाकघर भी इस बैंक से लिंक होंगे। अन्य बैंकों के चेक, ड्राफ्ट आदि भी यहां जमा किए जा सकेंगे। बैंक में जमा और निकासी की सीमा एक लाख रुपये तक ही होगी। पेमेंट्स बैंक किसी ग्राहक को व्यक्तिगत, वाहन, मकान आदि के लिए सीधे ऋण तो स्वीकृत नहीं करेगा लेकिन अन्य बैंकों की एजेंसी के तौर पर ऋण सुविधा भी देगा। कुमाऊं के अन्य जिला मुख्यालयों में भी जल्द ही पोस्टल बैंक खोलने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


ये होंगी ब्याज दरें
बैंक में 25 हजार रुपये तक की जमा पर 4.5 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाएगा। जबकि 25 हजार से 50 हजार रुपये की राशि पर ब्याज दर 5 फीसदी और 50 हजार से एक लाख रुपये की जमा पर 5.5 फीसदी है। इसमें एक बार में अधिकतम 10,000 रुपये जबकि एक दिन में 25,000 रुपये तक की धनराशि की निकासी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेट बैंकिंग की सुविधा भी मिलेगी
ग्राहकों को डेबिट कार्ड मुफ्त में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा भुगतान और धन भेजने की सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। इससे ग्राहक सभी प्रकार के ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे।


कुमाऊं के नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारतीय डाक भुगतान बैंक खोलने की मंजूरी मिल गई है। दोनों जिला मुख्यालयों में बैंक खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैंक के लिए भवन आदि की तलाश की जा रही है। जल्द ही ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं दी जाएगी।
- एसके कंडवाल, प्रवर डाक अधीक्षक नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed