{"_id":"59d3f0564f1c1bda538b5786","slug":"71507061846-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कर रही है कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कर रही है कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न
Updated Wed, 04 Oct 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि चुने गए ब्लॉक प्रमुख को डराया, धमकाया जा रहा है। यदि सरकार नहीं चेती तो चार और पांच अक्तूबर को वह खुद और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।
उन्होंने कहा कि उत्पीड़न से ही परेशान होकर धारचूला विधायक हरीश धामी धरने पर बैठे। डॉ. हृदयेश ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने पहले सहकारी समितियों के पदों पर कार्यरत लोगों को डरा धमकाकर तोड़ने की कोशिश की और अपने लोगों को सहकारी समितियों में समायोजित किया। अब प्रमुख चुनाव में चुने हुए ब्लॉक प्रमुख को अपदस्थ करने के लिए कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों को डराया धमकाया जा रहा है। डॉ. हृदयेश ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की इजाजत भाजपा को नहीं दी जा सकती है। प्रशासनिक अधिकारी विधायक से वार्ता कर समस्या का समाधान करें। उन्होंने सरकार से कहा कि लोकतांत्रिक ढंग से चुने हुए प्रतिनिधियों को भ्रष्ट तरीके अपनाकर तोड़फोड़ करना बंद करे। कांग्रेस ने सत्ता में रहते कभी ऐसे कृत्य नहीं किए।