{"_id":"5952bf304f1c1b0f368b477a","slug":"71498595120-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के लिए ग्रामीणों ने मौन जुलूस निकाला, धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के लिए ग्रामीणों ने मौन जुलूस निकाला, धरना दिया
Updated Wed, 28 Jun 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क के लिए ग्रामीणों ने मौन जुलूस निकाला, धरना दिया
भीमताल (नैनीताल)।
बार-बार मांग करने के बाद भी बूढ़ाधूरा-मलुवाताल रोड निर्माण नहीं कराए जाने से गुस्साए जंगलियागांव और मलुवाताल क्षेत्र के ग्रामीणों ने अपनी मांग के समर्थन में हाथों में तख्तियां लेकर नगर में मौन जुलूस निकाला और बाद में विकास भवन परिसर में धरना दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर जनता की मांग की उपेक्षा कर ग्रामीणों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनके गांव को सड़क सुविधा से नहीं जोड़ा गया तो वह महीने भर बाद आमरण अनशन करेंगे।
जंगलियागांव और मलुवाताल क्षेत्र के लोग पिछले कई दशकों से जंगलियागांव के तोक बूढ़ाधूरा से मलुवाताल तक सड़क बनाने की मांग करते आ रहे हैं। पूर्व में कई बार इस सड़क के लिए सर्वे भी हुआ लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात रहा। गांव के जनप्रतिनिधि जब भी विभागीय अधिकारियों से सड़क निर्माण के बारे में पूछताछ करते हैं तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। इससे गुस्साए जंगलियागांव, मलुवाताल, बूढ़ाधूरा और सिमाला आदि गांवों के लोगों ने मंगलवार को मल्लीताल स्थित तिकोनिया से ब्लाक रोड होते हुए विकास भवन तक मौन जुलूस निकाला और विकास भवन पहुंचने पर धरना दिया।
यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सड़क सुविधा न होने के कारण मरीजों को रोड हेड तक ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। उन्होंने सीडीओ की अनुपस्थिति में डीडीओ रमा गोस्वामी को ज्ञापन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुल्याल ने घोषणा की कि यदि महीने भर में सड़क निर्माण की पहल नहीं हुई तो वह आमरण अनशन शुरू कर देंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला व अन्य पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए आंदोलन को समर्थन दिया है। धरना प्रदर्शन में प्रेम कुल्याल, प्रधान राधा कुल्याल, बीडीसी सदस्य दीपा पडियार, राकेश ब्रजवासी, राजेंद्र पडियार, प्रधान लीला देवी, देव सिंह नयाल, तारा दत्त दुम्का, केशव दत्त दुम्का, ललित मोहन, श्याम लाल, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।