फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   645 players are taking training daily in the stadiums of Haldwani

Nainital News: हल्द्वानी के स्टेडियमों में रोजाना 645 खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
645 players are taking training daily in the stadiums of Haldwani
हल्द्वानी। खेल कैंप शुरू होने के बाद स्पोर्ट्स स्टेडियम खिलाड़ियों से गुलजार है। इसी महीने कोच नियुक्त हुए हैं और खिलाड़ियों को राहत भी मिली है। शहर के मिनी स्टेडियम व गौलापार स्टेडियम में रोजाना 645 खिलाड़ी प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे हैं। यह संख्या पिछले सालों से कई अधिक है।
विज्ञापन


खेल विभाग के अनुसार तैराकी का प्रशिक्षण लेने वालों की संख्या सबसे अधिक है। 350 खिलाड़ी प्रतिदिन गौलापार स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में पहुंच रहे हैं। इसी तरह क्रिकेट, बैडमिंटन, एथलेटिक्स में 40-40, फुटबाल में 25, हॉकी व बास्केटबाल में 30-30, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, वुशु, जुजित्सु में 20-20, सेपक टाकरा में 10 खिलाड़ी रोजाना प्रशिक्षण ले रहे हैं। सुबह की पाली में शौकिया खिलाड़ी भी स्टेडियम पहुंच रहे हैं। इनकी संख्या भी 100 के आसपास है। उप जिला क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि जून में ही प्रशिक्षण कैंप शुरू होने के बाद पंजीकरण जारी है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों से वार्षिक शुल्क लिया जाता है। यह राशि 240 रुपये से लेकर 1050 तक निर्धारित है। हल्द्वानी के स्टेडियमों में कैंपों के लिए 15 कोच तैनात किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed