{"_id":"69f505c7ffeb7cf9b407806c","slug":"617-crore-rupees-approved-charton-lodge-to-be-rejuvenated-nainital-news-c-238-1-ntl1003-125467-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: 6.17 करोड़ रुपये स्वीकृति, चार्टन लॉज का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: 6.17 करोड़ रुपये स्वीकृति, चार्टन लॉज का होगा कायाकल्प
Sat, 02 May 2026 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 02 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। चार्टन लॉज क्षेत्र में भूस्खलन से प्रभावित लोगों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने यहां 6.17 करोड़ रुपये के सुरक्षा कार्यों को स्वीकृति दे दी है। कार्य की निविदा जारी हो चुकी है और जल्द ही काम शुरू होगा।
सितंबर 2023 में बीडी पांडे अस्पताल के ऊपर स्थित इस क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था। इसमें एक दो मंजिला भवन ढह गया था और नीचे के आवासों और ब्रिटिशकालीन दीवारों को भी नुकसान पहुंचा था। खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने 20 से अधिक आवास खाली कराए थे।
बीती 28 अप्रैल को 6 करोड़ 17 लाख 83 हजार रुपये की धनराशि को शासन से स्वीकृति मिली। विधायक सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने और सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन
..
कोट
-शासन से 6.17 करोड़ रुपये की स्वीकृति के बाद निविदा जारी की जा चुकी है। शीघ्र ही बलियानाला क्षेत्र की सुरक्षा की तर्ज पर सेल्फ ड्रिलिंग एंकरिंग, पाइलिंग आदि के माध्यम से सुरक्षा की पहल की जाएगी।
-डीके सिंह अधिशासी अभियंता सिचाई।