फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बेलबाबा के पास सड़क दुर्घटना

बेलबाबा के पास सड़क दुर्घटना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
बेलबाबा के पास सड़क दुर्घटना
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा मंदिर के पास रविवार दोपहर कार और मैजिक वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में दस लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। किया गया। कार में सवार लोगों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

उप कारागार हल्द्वानी में बंद रुद्रपुर निवासी बंदी सुभाष विश्वास से मिलने के बाद उनके करीबी मैजिक गाड़ी में सवार होकर घर जा रहे थे। बेलबाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने जानवर को बचाने के चक्कर में मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। मैजिक पलटी तो उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। घायलों में रुद्रपुर के संजयनगर खेड़ा निवासी आशा लता (70), रितिका (35), संजीत (35), निमई (30), कविता (25), गौतम जोरदार, भगवानदास, ललिता, पूर्व सभासद उर्मिला विश्वास और विक्रम विश्वास शामिल हैं। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन



कार से टकराया मैजिक वाहन, 10 घायल
रामपुर रोड पर बेलबाबा मंदिर के पास हादसा, बंदी से मिलने के बाद रुद्रपुर लौट रहे थे लोग

हत्या के आरोप में बंद है सुभाष
रुद्रपुर। रुद्रपुर ट्रंाजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित संजयनगर खेड़ा निवासी डॉ. नीरज बडोई की चार जनवरी को हत्या की गई थी। इस मामले में आरोपी सुभाष विश्वास उप कारागार में बंद है। सुभाष की पत्नी भाजपा से सभासद रह चुकी हैं। इसी हत्याकांड में शामिल सुभाष का बेटा सूरज, संजू और अविनाश भी हल्द्वानी जेल में बंद है। सुभाष और उसके बेटों पर संजयनगर खेड़ा स्थित दुर्गा कमेटी के विवाद में भरी पंचायत में डॉ. नीरज बडोई को गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed