फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   20 करोड़ से बनेगा दो बेसमेंट वाला छह मंजिला भवन

20 करोड़ से बनेगा दो बेसमेंट वाला छह मंजिला भवन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
20 करोड़ से बनेगा दो बेसमेंट वाला छह मंजिला भवन
हल्द्वानी। लोनिवि ने पुराने तहसील भवन के स्थान पर नया छह मंजिला भवन बनाने संबंधित संशोधित डीपीआर तैयार कर ली है। इसमें पार्किंग के लिए दो बेसमेंट होंगे। भवन निर्माण होने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम दफ्तर के साथ ही प्राधिकरण का कार्यालय भी इसी भवन में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में जिला प्रशासन के निर्देश पर लोनिवि ने तहसील भवन के स्थान पर एक बेसमेंट वाले चार मंजिला भवन बनाने की डीपीआर बनाई थी। इसकी लागत तब 16 करोड़ 65 लाख रुपये आंकी गई थी, लेकिन शासन से धनराशि न मिलने से योजना परवान नहीं चढ़ी। पिछले दिनों डीएम विनोद कुमार सुमन ने लोनिवि के अधिकारियों को मौजूदा आवश्यकताओं के अनुरूप नए सिरे से भवन की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

लोनिवि के अधिशासी अभियंता एचएस रावत ने बताया कि इस बार दो बेसमेंट वाले छह मंजिला भवन की डीपीआर बनाई गई है, इसकी लागत लगभग 20 करोड़ होगी। संशोधित डीपीआर को शीघ्र ही डीएम के समक्ष पेश किया जाएगा। उसके बाद ही उसे जिला प्रशासन द्वारा शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 करोड़ से बनेगा दो बेसमेंट वाला छह मंजिला भवन
लोनिवि ने तैयार की तहसील में प्रस्तावित भवन की संशोधित डीपीआर
सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम दफ्तर समेत अब प्राधिकरण दफ्तर भी होगा शिफ्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed