फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बोर्ड बैठक में स्कूल के विकास पर चर्चा

बोर्ड बैठक में स्कूल के विकास पर चर्चा

Fri, 14 Dec 2018 01:35 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड बैठक में स्कूल के विकास पर चर्चा
भवाली (नैनीताल)। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में लोकल बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन की बैठक में स्कूल के विकास से संबंधित तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान स्कूल के रखरखाव, नए निर्माण कार्य आदि से संबंधित प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि लोकल बोर्ड एडमिनिस्ट्रेशन की बैठक साल में दो बार होती है। इसमें स्कूल के तमाम मुद्दों पर चेयरमैन के समक्ष विचार विमर्श किया जाता है। इसी कड़ी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जीओसी उत्तर भारत एरिया और स्कूल के चेयरमैन सेना मेडल लेफ्टिनेंट जनरल हरीश ठुकराल ने की। उनके स्कूल पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बैठक में स्कूल की प्रधानाचार्या कर्नल डॉ. स्मिता मिश्रा ने स्कूल की प्रगति, रखरखाव संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्कूल की जरूरत के लिहाज से नए निर्माण कार्यों पर भी विचार विमर्श हुआ। स्कूल में खेलकूद गतिविधियों के साथ ही अकादमिक सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी विमर्श हुआ। इससे पहले प्रधानाचार्य कर्नल स्मिता मिश्रा ने लेफ्टिनेंट जनरल हरीश ठुकराल का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ज्यादा युवा स्कूल के माध्यम से सशस्त्र सेनाओं में जाकर देश की सेवा करें, यही विद्यालय का लक्ष्य है। इसे पाने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में मेजर जनरल एमके कटियार जनरल ऑफिसर कमांडिंग माउंटेन डिविजन, उपप्रधानाचार्य कमांडर अरुणिमा राजा, प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर एम प्रेमकुमार, एसडीएम अभिषेक रुहेला, डॉ. आरके दुबे, मृदुला सिंह, बीसी जोशी, मनोज तिवारी, एनसी पांडे आदि थे।
विज्ञापन



बोर्ड बैठक में स्कूल के विकास की रणनीति
सैनिक स्कूल में हुई लोकल बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन की बैठक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed