फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कीमतों को लेकर रहा असमंजस, पंप कर्मियों से हुई झड़प

कीमतों को लेकर रहा असमंजस, पंप कर्मियों से हुई झड़प

Sat, 06 Oct 2018 02:06 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
कीमतों को लेकर रहा असमंजस, पंप कर्मियों से हुई झड़प
हल्द्वानी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पांच रुपये कम करने के एलान के बाद शुक्रवार को पेट्रोल पर दो रुपये और ढाई रुपये डीजल पर कम हुए। पेट्रोल-डीजल में पांच रुपये न कम होने पर पूरे दिन असमंजस की स्थिति रही। पेट्रोल पंप कर्मियों और ग्राहकों के बीच दरों को लेकर तीखी नोकझोंक भी हुई। पंप प्रबंधक और मालिकों को आकर ग्राहकों को समझाना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी ओर मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने देर शाम सभी डीएम और एसडीएम को आदेश दिया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में की गई कमी का शतप्रतिशत अनुपालन कराएं। अनुपालन न करने वाले पंप स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन


पांच रुपये के एलान के बाद पेट्रोल में दो और डीजल में ढाई रुपये कम हुए
राज्य सरकार का आदेश देर शाम पहुंचा, मंडलायुक्त ने ली बैठक

जिले में 68 पेट्रोल पंपों को 60 लाख का घाटा
हल्द्वानी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने के कारण जिले के 68 पंप स्वामियों को लगभग 60 लाख रुपये का घाटा हुआ है। पंप स्वामियों की मानें तो पेट्रोल में दो और डीजल में ढाई रुपये की कमी के बाद 60 लाख रुपये का घाटा हुआ है। ढाई रुपये राज्य सरकार के कम होने के बाद घाटा और बढ़ेगा। सभी पंपों पर डीजल और पेट्रोल स्टाक में था। नैनीताल जिले में प्रतिदिन 24 किलो लीटर पेट्रोल और 37 किलो लीटर डीजल की खपत होती है। जबकि हल्द्वानी में प्रतिदिन 17 किलोलीटर पेट्रोल और 24 किलोलीटर डीजल की खपत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा के साथ ही लागू होती कीमतें
हल्द्वानी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी को लेकर दिनभर असमंजस रहा। पांच रुपये की कमी की घोषणा के बावजूद पेट्रोल में दो और डीजल पर ढाई रुपये कम हुए। लोगों ने बातचीत में कहा कि पांच रुपये एक साथ ही कम होने चाहिए थे। घोषणा के साथ ही राज्य सरकार को आदेश जारी करना चाहिए था।

घोषणा बृहस्पतिवार की शाम को हो गई थी मगर इसके बावजूद भी शुक्रवार को सिर्फ ढाई रुपये कम हुए। दाम लगातार बढ़ रहे थे तो कमी के आदेश भी एकसाथ ही लागू होने चाहिए थे।
राजेंद्र मोटाहल्दू

पेट्रोल और डीजल काफी महंगा हो गया था। सरकार ने दरें कम करके कुछ राहत दी थी मगर शुक्रवार को पांच रुपये कम नहीं हुए। महज ढाई रुपये ही कम किए गए।
सुमित, मुखानी

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी से कुछ राहत मिलेगी। राहत का एलान बृहस्पतिवार को हुआ था मगर शुक्रवार को राहत पूरी तौर पर नहीं मिली। महज ढाई रुपये कम हुए थे।
ममता कोश्यारी, रामपुर रोड

कीमतों में कमी का एलान गत दिवस हुआ था। कभी-कभी आदेश आने में कुछ समय लग जाता है। महंगा था तभी पेट्रोल ले रहे थे आज कम हुआ है तभी ले रहे हैं। आदेश आते ही ढाई रुपये और कम हो जाएंगे।
प्रदीप कोरी, रुद्रपुर

मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद सरकार के अधिकारियों ने शिथिलता बरती। सीएम की घोषणा के अनुरूप अधिकारियों ने तेल कंपनियों को सर्कुलर समय पर नहीं भेजा। राज्य के वैट विभाग की वजह से ग्राहकों को लाभ नहीं मिल पाया और ग्राहकों की नजर में पंप स्वामियों की छवि खराब हुई। संभावना है कि शनिवार से लोगों को घटी दरों का पूरा लाभ मिल पाएगा।

वीरेंद्र सिंह चड्ढा, अध्यक्ष, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन

पेट्रोल में महज दो रुपये और डीजल में ढाई रुपये कम हुए। जबकि घोषणा पांच रुपये कम होने की हुई थी। पूरी कीमतें कम न होने के कारण असमंजस की स्थिति रही और कई जगह पंपों पर विवाद भी हुआ। ग्राहकों की नजर में पंप स्वामियों की छवि खराब हुई।
पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed