फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर युवा उक्रांद का प्रदर्शन

लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर युवा उक्रांद का प्रदर्शन

Thu, 28 Jun 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर युवा उक्रांद का प्रदर्शन

विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर युवा उक्रांद कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने यहां प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी तहसील का जिम्मा एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र के ऊपर है। इसमें भी वहां डाक्टरों के अधिकांश पद रिक्त हैं। कहा कि 10 लाख रुपये की अल्ट्रासाउंड मशीन वर्षों से जंक खा रही है। उन्होंने प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर भाजपा और कांग्रेस को प्रदेश कोका बंटाधार करने का आरोप लगाया।


इस मौके पर कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की अधिक उपेक्षा हो रही है। स्वास्थ्य सहित तमाम मूलभूत सुविधाओं के अभाव में निरंतर पलायन हो रहा है। द्वाराहाट तहसील के सैकड़ों गांवों के लिए एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किया गया है। यहां भी हड्डी सहित महत्वपूर्ण विशेषज्ञ डाक्टरों के पद रिक्त चल रहे हैं, जिस कारण दूर दराज से रोगी यहां उपचार को आते हैं और निराश होकर उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। उक्रांद लंबे समय से इस मुद्दें को प्रमुखता से उठा रहा है, लेकिन सरकार की कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। आज तक यहां रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था तक नहीं की गई है। यदि शीघ्र स्वास्थ्य सेवाएं नहीं सुधरी तो युवा उक्रांद वृहद आंदोलन करेगा। संपूर्ण कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष गोविंद सिंह अधिकारी, लक्की चौधरी, मनीष तड़ागी, शंकर गोस्वामी, गणेश चंद्र, अरविंद नेगी, नीरज मेहरा, कमल किशोर, गौरव भट्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, हेम कुमार, रोहित नेगी सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
ं फोटो: 27 आरकेटी 08पी: द्वाराहाट में प्रदर्शन करते युवा उक्रांद कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed