{"_id":"5afb516e4f1c1bd4408b58ea","slug":"61526419822-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के सौदागरों का सरगना धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के सौदागरों का सरगना धरा गया
Updated Wed, 16 May 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। शहर में स्मैक तस्कर फिर सक्रिय होने लगे हैं। दो दिन पहले पहाड़ में स्मैक सप्लाई करने वाले दो युवक पुलिस के हाथ चढ़े थे अब बरेली के तस्कर को गिरफ्तार किया है। वह स्मैक तस्करों के गिरोह का सरगना है और बरेली से स्मैक खरीदकर यहां के युवकों को बेचता था। स्मैक तस्करी में पुलिस उसे डेढ़ महीने पहले भी पकड़ चुकी है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मंगलवार को रेलवे फाटक के पास गौला पुल पर चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को पकड़ा तो उसने अपना नाम एजाज अहमद निवासी मोहल्ला बाजार, बहेड़ी, बरेली बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 28 हजार कीमत की 8.05 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जांच पड़ताल में यह भी सामने आया कि वह स्मैक तस्करी के एक गिरोह का सरगना भी है।
वह बरेली से कम दाम में स्मैक खरीद कर यहां लाता है और महंगे दामों में बेच देता है। यह भी पता चला कि एजाज अहमद को डेढ़ माह पहले भी कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ दबोचा था। वह जेल भी गया था लेकिन बाहर आने के बाद फिर से तस्करी का धंधा करने लगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। टीम में एसआई विनोद घई, संजीत कुमार, कांस्टेबल वीरेंद्र पाल, अकरम, लेखराज शामिल थे।
विज्ञापन
एजाज का जाल ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, लालकुआं, हल्द्वानी और रामनगर में फैला हुआ है। वह युवाओं को कम समय में मोटे मुनाफे का लालच देकर फंसाता है और इस धंधे में उतारता है। पुलिस अब उसका नेटवर्क खंगलाने में जुटी है।