{"_id":"5ace6d8e4f1c1b833d8b4982","slug":"61523477902-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैत में सावन, कहीं कष्टदायक कहीं मनभावन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैत में सावन, कहीं कष्टदायक कहीं मनभावन
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
kharakhet
- फोटो : AmarUjala
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में इस साल अप्रैल माह में बेमौसम बारिश अपने पुराने रिकार्ड ध्वस्त करने की ओर है। पांच अप्रैल के बाद से ही बादल ऐसे झूमकर बरसे हैं कि नैनीताल जिले में ही सामान्य से 1055 प्रतिशत बारिश इस दौरान हो गई। मार्च माह से लेकर अब तक की बारिश भी कुमाऊं मंडल पर ही अधिक मेहरबान रही है।
बेमौसम की बारिश किसानों की कमर तोड़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पांच अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक प्रदेश में सामान्य से सबसे अधिक बारिश ऊधम सिंह नगर के बाद नैनीताल जिले में ही हुई है। सामान्य रूप से इस अवधि में नैनीताल जिले में 3.2 मिलीमीटर बारिश ही होती है।
इस बार इस अवधि मेें 37 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 1055 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह इसी अवधि में ऊ धमसिंह नगर में सामान्य से 1519 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। हालांकि इस दौरान ऊधमसिंह नगर में सामान्य रुप से 0.7 मिमी बारिश ही होती आई है। अधिक बारिश का यही हाल कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों का भी है।
विज्ञापन
एक मार्च से लेकर 11 अप्रैल तक की कुल बारिश का हाल देखे तो बेमौसम बारिश की दरियादिली और अधिक मुखर होकर सामने आ रही है। बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ को छोड़कर अन्य सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।
पांच अप्रैल से 11 अप्रैल तक, स्रोत-आईएमडी
जिला बारिश मिमी में सामान्य
अल्मोड़ा 35.1 6.6
बागेश्वर 37.5 6.6
चंपावत 19 3.8
नैनीताल 37 3.2
पिथौरागढ़ 33.4 7.3
ऊधमसिंह नगर 11.3 0.7