{"_id":"5ac684964f1c1bd2618b5ba3","slug":"61522959510-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल जमा करने को घंटों करना पड़ रहा है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल जमा करने को घंटों करना पड़ रहा है इंतजार
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कालाढूंगी उपकेंद्र पर बिजली का बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। बिल लेकर उपभोक्ताओं को रसीद लेने के लिए कुछ दिन बाद बुलाया जा रहा है।
कालाढूंगी उपकेंद्र में पिछले एक सप्ताह से सर्वर की कनेक्टीविटी में दिक्कत हो रही है। उपभोक्ता घंटों में लाइन खड़े होने के बाद बिना बिजली का बिल जमा किए ही लौट जा रहे हैं। समाजसेवी प्रेम बेलवाल बिजली का बिल जमा करने पहुंचे तो उन्हें भी टरकाने का प्रयास किया गया। बेलवाल ने बिल की निर्धारित तिथि निकल जाने का हवाला दिया। साथ ही कहा कि तिथि निकलने के बाद अधिक बिल जमा करना पड़ेगा। विभाग अतिरिक्त राशि माफ तो नहीं करेगा। उपखंड अधिकारी केके पंत ने बताया कि किसी उपभोक्ता को परेशानी नहीं हो रही है। सर्वर डाउन होने के कारण मैन्युअल बिल जाम किया जा रहे हैं और रसीदें उपभोक्ताओं को दी जा रही हैं।