{"_id":"5aaadaba4f1c1bbb758b5c13","slug":"61521146554-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 रुपये के लिए रोक दी सैलरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 रुपये के लिए रोक दी सैलरी
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर निगम के लेखा अनुभाग के कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों पर फार्म-16 देने और भरने के एवज में 80-80 रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। उन्होंने नगर आयुक्त का घिराव कर जल्द वेतन देने की मांग की है। उधर नगर आयुक्त ने लेखा विभाग के अधिकारियों फटकार लगाते हुए एक सप्ताह में वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को नगर निगम के कर्मचारी नगर आयुक्त से मिले। उन्होंने लेखा विभाग के कुछ कर्मचारियों-अधिकारियों पर फार्म 16 देने और भरने के एवज में 80-80 रुपये लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण अभी तक उनका वेतन जारी नहीं किया गया है। इस पर नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने लेखा अनुभाग के अधिकारियों को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कर्मचारियों को फार्म 16 के बारे में बताने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से दो दिन के अंदर इनकम टैक्स में छूट पाने के लिए अपने बिल जमा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि बिल देने के बाद एक सप्ताह के भीतर कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा। इस दौरान सुरेश लाला, राजेंद्र, जगपाल, गुड्डू, विनय पाल, अजय, अशोक, सुरेश बंधु, संजू, विजय पाल आदि मौजूद रहे।
कर्मचारी वेतन न मिलने को लेकर मिले थे। उन्होंने कुछ कर्मचारियों पर 80-80 रुपये लेने का आरोप लगाया था। ये आरोप निराधार है। कर्मचारियों को दो दिन के अंदर बिल देने के लिए कहा गया है। इस हिसाब से इनकम टैक्स काट कर एक सप्ताह के अंदर वेतन जारी कर दिया जाएगा।
- चंद्र सिंह मर्तोलिया नगर आयुक्त
विज्ञापन
कर्मचारी वेतन न मिलने को लेकर मिले थे। उन्होंने कुछ कर्मचारियों पर 80-80 रुपये लेने का आरोप लगाया था। ये आरोप निराधार है। कर्मचारियों को दो दिन के अंदर बिल देने के लिए कहा गया है। इस हिसाब से इनकम टैक्स काट कर एक सप्ताह के अंदर वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- चंद्र सिंह मर्तोलिया नगर आयुक्त