{"_id":"5a4fd4904f1c1b0b788b6acb","slug":"61515181200-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन महाव्रत को लेकर पुलिस अधिकारी सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन महाव्रत को लेकर पुलिस अधिकारी सतर्क
Updated Sat, 06 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मिशन महाव्रत को लेकर पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों में बैठक कर कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की।
कोतवाली के थाना प्रभारी केआर पांडे ने शुक्रवार शाम अधीनस्थ सिपाहियों के साथ परिसर में बैठक की। कोतवाल ने प्रत्येक सिपाही से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ। बताया कि उनकी समस्या यदि है तो उच्चाधिकारियों के पास रखकर समाधान कराया जाएगा। इसी प्रकार काठगोदाम थानाध्यक्ष संजय जोशी और बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने भी सिपाहियों के साथ बैठक की। यहां किसी सिपाही ने अपनी समस्या नहीं रखी। हिदायत दी गई कि यदि वे महाव्रत में शामिल हुए तो कार्रवाई होगी। समझाया गया कि सिपाही के लिए विभाग का अनुशासन सबसे अधिक मायने रखता है।
फेसबुक पर उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया संदेश
उत्तराखंड पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर अधीनस्थों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कहा गया है कि पुलिस एक अनुशासित बल है। हमें गर्व है कि जो लोग अपने पथ से भटक जाते हैं, उनको सही रास्ता दिखाने की कोशिश की जाती है। यदि हम खुद भटक जाएंगे तो किस मुंह से समाज को अनुशासन का पाठ पढ़ाएंगे।