फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कुतों ने आठ लोगों को काटा

कुतों ने आठ लोगों को काटा

Mon, 07 Aug 2017 02:04 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
कुतों ने आठ लोगों को काटा
हल्द्वानी। कुत्तों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को शहर में आठ लोगों को कुत्तें ने काट लिया। अभी तक आवारा कुत्ते लगभग 80 से अधिक लोगों को काट चुके हैं। उसके बाद भी नगर निगम और पशुपालन विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल में आठ मामले आवारा कुत्तों को काटने के सामने आए। लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। नियमानुसार नगर निगम की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ा जाता है और पशुपालन विभाग की ओर से इन कुत्तों का बधियाकरण कर रैबीज वैक्सीन लगाई जाती है।
विज्ञापन

लेकिन नगर निगम के अधिकारी आपस में ही उलझे हुए हैं। विभाग के अधिकारी इसे लेकर खुद ही आपस में लड़ रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुहीन कुमार का कहना है कि कुत्ता पकड़ने का काम उनका नहीं है। फिर भी टीएस को लिखा गया है। उधर नगर निगम के टीएस का कहना है कि ये काम नगर स्वास्थ्य अधिकारी का है। स्वास्थ्य उनके अंदर आता है और एनिमल बर्थ कंट्रोल का काम भी वहीं देख रहे हैं। उधर पशुपालन विभाग के डॉ. डीसी जोशी का कहना है कि नगर निगम की ओर से कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। जबकि निगम के पास न तो कुत्ते पकड़ने के लिए ट्रेंड कर्मचारी हैं, न ही एनिमल कैचर। निगम के कर्मचारी कुत्ते पकड़कर दें तो वह एंटी रैबीज लगाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed