{"_id":"5969299f4f1c1bd6528b466c","slug":"61500064159-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों का टीकाकरण-कोर्डिनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रियों का टीकाकरण-कोर्डिनेशन
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। प्रदेश हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद ने हज यात्रियों को सलाह दी कि वे दो हजार रुपये का नोट न ले जाएं। खर्च के लिए छोटे नोट ही ले जाएं। सफर में जरूरत का सामान ही साथ रखें। कोई भी परेशानी होने पर खादिमुल-हुज्जाज से संपर्क करें।
हाजी राव शुक्रवार को मदरसा इशाअत-उल-हक में आयोजित हज यात्रियों के टीकाकरण एवं प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। कहा कि इस बार प्रदेश से 1100 हज यात्री जा रहे हैं। आवेदकों की प्रतीक्षा सूची हर साल लंबी होती जा रही है। प्रदेश कमेटी की कोशिश है कि चार साल से आवेदन कर रहे सभी यात्रियों को हज पर जाने का मौका मिले। इसके लिए केंद्रीय हज कमेटी से लगातार संपर्क किया जा रहा है। अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हज यात्रियों को बेहतर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही है। मदरसे के प्रधानाचार्य मुफ्ती नईमुद्दीन और प्रबंधक उवैस खां ने हज यात्रा का प्रशिक्षण दिया। शिविर में 106 हज यात्रियों का टीकाकरण किया गया। इनमें अल्मोड़ा जिले के चार और चंपावत के छह यात्री शामिल हैं। बेस अस्पताल के डॉ. शकील अनवर के नेतृत्व में चिकित्सा टीम ने दिमागी बुखार के टीके लगाए और पोलियो ड्रॉप पिलाई। इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री सुहेल सिद्दीकी, हज कमेटी के जमीर अहमद, रईस अहमद, अनवार हुसैन, हसनैन रजा खतीबी, शहाब सिद्दीकी आदि थे।
टीकाकरण और प्रशिक्षण शिविर में हज पर जाने वाले लोगों को दी गई जानकारी