फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   55 houses still have not submitted the self assessment form of building tax

Nainital News: 55 घरों ने अभी भी जमा नहीं किया भवन कर का सेल्फ असेसमेंट फार्म

Wed, 27 Mar 2024 04:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 27 Mar 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
55 houses still have not submitted the self assessment form of building tax
हल्द्वानी।
विज्ञापन

55 गृह स्वामियों ने अभी तक भवन कर का सेल्फ असेसमेंट फार्म जमा नहीं कराया है। अब नगर निगम इन गृह स्वामियों को नोटिस देने जा रहा है। 31 मार्च तक इन्होंने फार्म जमा करके भवन कर जमा नहीं कराया तो नगर निगम इनसे 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूलेगा। उधर निगम ही असेसमेंट करके भवन कर का निर्धारण कर देगा। इन भवन स्वामियों से 2016 से अब तक का भवन कर वसूला जाएगा।

31 मार्च तक भवन कर और स्वच्छता कर जमा करने की अंतिम तिथि है। अभी तक 55 भवन स्वामियों ने भवन कर के फार्म तक जमा नहीं कराए हैं। नगर निगम ने इन्हें नोटिस भेजकर फार्म जमा करने को कहा है। कर अधीक्षक महेश पाठक ने बताया कि 31 मार्च तक फार्म जमा नहीं करने वालों पर नगर निगम 10 हजार रुपये जुर्माना लगाएगा। साथ ही इनका खुद भवन कर निर्धारण कर दिया जाएगा। इसके बाद इनसे 2016 से भवन कर की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन




एक हजार भवन स्वामियों के पास कर जमा करने के पांच दिन
नगर निगम के 1000 भवन स्वामी और निगम की दुकानों के किराएदारों ने अभी तक कर, किराया जमा नहीं किया है। इन पर 10 लाख रुपये का बकाया है। कर अधीक्षक महेश पाठक ने बताया कि 31 मार्च तक इन्होंने भवन कर और दुकान किराया जमा नहीं कराया तो एक अप्रैल को आरआरसी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed